logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Cession
अर्पण अंतर्राष्ट्रीय विधि के अंतर्गत पारस्परिक संधि के उपबंधों के अनुसार किसी राज्य द्वारा किसी अन्य राज्य को अपने किसी क्षेत्र अथवा प्रदेश को सौंप देने की क्रिया।

Chairman
सभापति, अध्यक्ष 1. किसी सभा, समिति या विधान मंडल का अधिष्ठाता जो उसकी बैठकों का संचालन करता हो। 2. भारत में राज्य सभा की बेठकों का संचालन करने वाले पदाधिकारी को सभापति कहते हैं। भारत का उपराष्ट्रपति राज्य सभा का पदेन सभापति होता है।

Chairman of the Council of Ministers
मंत्रिपरिषद् का प्रधान मंत्रिपरिषद् की अध्यक्षता करने वाला तथा उसे नेतृत्व प्रदान करने वाला। सामान्यता यह पद साम्यवादी देशों में मिलता है। यह पश्चिमी देशों के प्रधानमंत्री के समकक्ष है।

Chairman of the Presidium of the Supreme Soviet
सुप्रीम सोवियत के प्रेसिडियम का चेयरमैन सोवियत संघ में संसद के सक्रिय अथवा सतत कार्यशासी अंग के रूप में एक निकाय का चुनाव होता है जिसे प्रेसिडियम कहते हैं। इसके चैयरमैन/सभापति की स्थिति पश्चिमी राष्ट्रों के राष्ट्रपति या राज्याध्यक्ष के समकक्ष मानी जाती थी। 1977 के संविधान में भी यही स्थिति बनी रही परन्तु अब स्थिति बदल रही है।

Chamber of Deputies
चेंबर आफ डेपूटीज़ विश्व के कुछ राज्यों विशेषकर, फ्रांस (तृतीय गणतंत्र) व इटली की राष्ट्रीय संसद का निचला अथवा जनप्रतिनिधित्व करने वाला सदन।

Chancellor
चांसलर 1. कुछ पश्चिम यूरोपीय राज्यों जैसे, जर्मनी और आस्ट्रिया का प्रधानमंत्री। 2. दूतावास का प्रधान सचिव। 3. विश्वविद्यालयों का प्रधान जो वास्तव में नाममात्र का होता है। राज्य के विश्वविद्यालयों में राज्य का राज्यपाल राज्य के विश्वविद्यालयों का नाममात्र का प्रधान होता है जिसे चांसलर कहते हैं। 4. ब्रिटेन में चांसरी न्यायालय का प्रधान।

Chancellor of the Exchequer
चांसलर आफ दि एक्सचैकर, इंग्लैंड का वित्त मंत्री ब्रिटिश मंत्रिमंडल का एक वरिष्ठ सदस्य जो वास्तव में वित्त मंत्री होता है।

Chancery
चान्सरी 1. किसी विदेशी दूत का कार्यालय। 2. न्यायपालिका के पुनःसंगठन से पूर्व ब्रिटेन का (लार्ड सभा को छोड़कर) सर्वोच्च न्यायालय जिसका अध्यक्ष लॉर्ड चांसलर कहलाता था। इस समय चांसरी ब्रिटेन के उच्च न्यायालय का एक प्रभाग बन गई है। उच्च न्यायालय में तीन प्रभाग अथवा खंड होते है-चांसरी, क्वीन्स बैंच प्रभाग तथा वसीयत, तालाब एवं समुद्री क्षेत्राधिकार संबंधी प्रभाग।

Charge d' affaires
कार्यदूत 1. किसी राजनयिक सेवा का वह अधिकारी जो राजदूत या मंत्री की अनुपस्थिति में दूतावास का कार्य संभालता है। 2. किसी देश में नियुक्त राजनयिक प्रतिनिधि जो राजदूत या मंत्री की नियुक्ति के अभाव में उस देश में राजनयिक कार्य करते रहते के लिए भेजा जाता है। राजनयिक प्रतिनिधियों की चार श्रेणियों में इसका स्थान निम्नतम होता है।

Charge sheet
आरोपपत्र वह ज्ञापन या पत्र जिसमें किसी व्यक्ति पर लगाए गए दोषों का ब्यौरा दिया जाता है।


logo