प्रतिबंधित बंदरगाह किन्हीं दो या अधिक राज्यों में युद्ध की संक्रियाओं के मध्य किसी एक राज्य के भूभाग का वह बंदरगाह अथवा पत्तन जिसमें न केवल संबंधित शत्रु राज्यों के बल्कि विश्व के अन्य भिन्न राज्यों के युद्ध पोतों, व्यापार पोतों तथा अन्य प्रकार के समुद्री तथा वायु यातापात के साधनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई हो।
Closed sea
प्रतिबंधित सागर, निषिद्ध सागर समुद्र का वह भाग जिस पर तटवर्ती राज्य द्वारा विदेशी जलपोतों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया गया हो। प्रायः राष्ट्रीय सुरक्षा के कारण ऐसा किया जा सकता है।
Closure motion
विवादांत प्रस्ताव वह संसदीय प्रक्रिया जिसके द्वारा संसद में किसी महत्वपूर्ण प्रश्न पर वादविवाद को समाप्त करने के लिए औपचारिक प्रस्ताव रखा जाता है कि `अब वादविवाद समाप्त कर दिया जाए`। तदुपरांत इस पर मत संग्रह किया जाता है। इस विवाद समाप्त करने वाले प्रस्ताव को ही `विवादांत प्रस्ताव` कहते हैं।
Closing session
समापन बैठक 1, सम्मेलन, सभा, संसद या विधान मंडल के किसी सत्र की अंतिम बैठक। 2. सम्मेलन, सभा, संसद या विधान मंडल की अवधि का अंतिम सत्र।
Coalition
बहुदलीय, मिला-जुला, संयुक्त संगठन विभिन्न राजनीतिक दलों, व्यक्तियों अथवा राज्यों का किसी सामान्य उद्देश्य या कार्य की पूर्ति के लिए निर्मित अस्थायी संगठन।
Coalition government
मिली-जुली सरकार, बहुदलीय सरकार, संविद सरकार वह सरकार जिसका गठन विधान मंडल के विभिन्न प्रमुख किंतु अल्पमत वाले राजनीतिक दलों द्वारा मिलकर किया जाता है जो मिलकर बहुमत का दावा करने में सफल होते हैं। इस प्रकार की मिली-जुली सरकार को गठित करने की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब किसी राजनीतिक दल को आम निर्वाचन के परिणामस्वरूप विधान मंडल में स्पष्ट बहुमत प्राप्त नहीं होता।
Co-belligerent
सहयुद्धकारी ऐसा राज्य जो किसी अन्य राज्य के युद्ध में भागीदार होना स्वीकार करे।
Codification
संहिताकरण अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में प्रचलित प्रथाओं एवं संधिगत नियमों को व्यवस्थित रूप देकर लिपिबद्ध करना।
Code of conduct
आचार संहिता राजनीतिक दलों संसद सदस्यों अथवा प्रशासनिक अधिकारियों आदि के लिए आचार-व्यवहार या सदाचार की नियमावली।
Coldwar
शीतयुद्ध द्वितीय महायुद्ध के उपरांत साम्यवादी गुट एवं पश्चिमी राष्ट्रों के मध्य व्याप्त तनावपूर्ण संबंधों की स्थिति जिसमें संसार दो गुटों में बंट गया और सेनाओं एवं शस्त्रों का प्रयोग न होते हुए भी दोनों गुट एक दूसरे के प्रति प्रचार माध्यमों, आर्थिक नीतियों एवं सैन्य गठबंधनों के द्वारा वैमनस्यपूर्ण वातावरण बनाए रहे।