logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Atomic club (=Nuclear club)
परमाणु क्लब विश्व के परमाणु शक्ति के उत्पादक विभिन्न राष्ट्रों और चीन का एक अनौपचारिक गुट जिसे परमाणु समूह भी कहा जाता है। ये शक्तियाँ परमाणु शक्ति पर अपना एकाधिकार मानती थीं। इस अभिप्राय से इन्होंने एक बहुराष्ट्रीय संधि का भी संपादन किया जिसे परमाणविक प्रसारण-निरोधक संधि कहते है और जिस पर लगभग एक सौ राष्ट्रों ने हस्ताक्षर किए हैं। परन्तु अनेक राष्ट्र जैसे भारत, पाकिस्तान आदि ने इस संधि को स्वीकार नहीं किया है और भारत ने तो 1974 में पोखरन (राजस्थान) में नाभिकीय परीक्षण करके इस अनन्य परमाणविक क्लब के तथाकथित एकाधिकार को भंग कर दिया है।

Atomic energy
परमाणु ऊर्जा परमाणुओं के नाभिकों की पुनर्व्यवस्था से उत्पन्न होने वाली ऊर्जा जो नाभिकीय विखंडन या संलयन के प्रक्रम में मुक्त होती है। अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में परमाणु शक्ति का विशेष महत्व है। द्वितीय महायुद्ध में परमाणु शक्ति का प्रयोग सैनिक प्रयोजनों के लिए किया गया था। वर्तमान काल में विश्व के बड़े-बड़े राष्ट्र जन-संहारी अस्त्र-शस्त्रों के नवीनतम विकास की दिशा में एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा करने में रत हैं। भारत परमाणविक शक्ति के कृषि, स्वास्थ्य, विद्युत आदि क्षेत्रों में शांतिपूर्ण उपयोगों का पक्षघर रहा है।

Atomic Energy Commission
परमाणु ऊर्जा आयोग 1946 के एक कानून के अंतर्गत स्थापित संयुक्त राज्य अमेरिका की सरकार का एक अभिकरण जो सैनिक व असैनिक उद्देश्यों के लिए परमाणु-ऊर्जा का विकास व उसमें अनुसंधान करता है और इस क्षेत्र में निजी उद्यम को नियमित व नियंत्रित करता है। इसमें पाँच सदस्य होते हैं जिनकी नियुक्ति सिनेट के अनुमोदन से राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।

Atomic energy control
परमाणु ऊर्जा नियंत्रण परमाणु शक्ति के उत्पादक राष्ट्रों द्वारा प्रायोजित तथा अंतर्राष्ट्रीय समाज द्वारा सामान्य रूप से अनुमोदित, परमाणु शक्ति के आविष्कार, उत्पादन, विकास और परमाणु अस्त्र-शस्त्रों के निर्माण पर नियंत्रण, जिसका उद्देश्य समस्त मानव जाति को परमाणु युद्ध के व्यापक विनाश अथवा विध्वंस से बचाना और परमाणु शक्ति का प्रयोग अधिकाधिक शांतिपूर्ण प्रयोजनों तथा कार्यों के लिए करना है।

Atomic (nuclear) age
परमाणु युग परमाणु ऊर्जा के सफल विकास से जिस युग का आरंभ हुआ, उसे परमाणु युग कहा जाता है। परमाणविक तकनीक के प्रयोग से औद्योगिक, प्रौद्योगिक, वैज्ञानिक और सैन्य शक्ति के क्षेत्रों में प्रगति की संभावनाएँ अपरिमित और असीम हो गई हैं।

Attache
सहचारी, अताशे किसी व्यक्ति या समूह से संबद्ध, विशेषतः अन्य देशीय राजधानी में अपने देश के राजनयिक प्रतिनिधि के साथ कार्य करने वाला विशेषज्ञ, दूतावास सहचारी। वह राजनयिक अधिकारी जो प्रायः किसी विषय विशेष (सैनिक, वाणिज्यिक, सांस्कृतिक आदि) का विशेषज्ञ होता है और विशिष्ट सेवाओं के लिए दूतावास के साथ संबद्ध होता है।

Autarchy
स्वेच्छाचारी शासन पूर्ण निरपेक्ष सार्वभौमिकता अथवा ऐसी शासन प्रणाली जिसमें शासक स्वेच्छाचारी हो।

Autarky
आत्मनिर्भरता राज्य की अर्थिक आत्मनिर्भरता की नीति। सर्वसत्तात्मक राज्यों में आर्थिक आत्मनिर्भरता की नीति का उद्देश्य आयात को सीमित करना और स्वदेशी उत्पादन को बढ़ाना होता है। आत्मनिर्भरता का आधार उग्र राष्ट्रवाद होता है। इस पद का प्रयोग नाज़ी जर्मनी के उस अभ़ियान के लिए किया जाता था जिसके द्वारा वह बाह्य संसाधनों से मुक्त होना चाहता था परन्तु यह प्रयास महाद्वीपीय आर्थिक नाकाबन्दी के द्वारा निष्फल कर दिया गया।

Authentication
प्रमाणीकरण सक्षम अधिकारी द्वारा किसी दस्तावेज, अभिलेख प्रपत्र, कथन, प्रमाण-पत्र आदि को साक्ष्यांकित या प्रमाणित करने की प्रक्रिया।

Authoritarian
सत्तावादी (i) वैयक्तिक स्वतंत्रता के विपरीत, सत्ता और शासन को मान्यता देने वाला। (ii) शासकीय सत्ता के प्रति अधीनता का पोषक।


logo