1. अभिसत्र 2. विधिपृच्छा 1. अभिसत्र : उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों द्वारा इंग्लैंड की प्रत्येक काउन्टी में समय-समय पर आयोजित न्यायसत्र जिनका उद्देश्य दीवानी तथा फौजदारी मुकदमों की सुनवाई करना होता था। 2. विधिपृच्छा : इंग्लैंड में, न्यायिक जाँच के रूप में सुनवाई या कानूनी जाँच।
Associated delegate
सहप्रतिनिधि एक राष्ट्र की सरकार द्वारा किसी दूसरे राष्ट्र को भेजे गए प्रतिनिधिमंडल या शिष्टमंडल का वह सदस्य जो उसके प्रमुख तथा अन्य सदस्यों को महत्वपूर्ण विषयों में सहायता एवं परामर्श देने का कार्य करता हो।
Associate(d) state
सह राज्य 1. भारतीय संघ में सिक्किम को सहबद्ध करने के लिए 35वें संविधान संशोधन के अंतर्गत उसे एक विशेष दर्जा देते हुए `सहराज्य` कहा गया परंतु यह व्यवस्था अत्यन्त अल्पकालिक रही और 36वें संशोधन के अनुसार 1975 में सिक्किम भारत का एक राज्य बन गया। 2. फ्रांस से विशेष संघियों द्वारा सहबद्ध फांसीसी संघ के अंतर्गत अर्द्ध-स्वतंत्र प्रदेश।
Associate member
सहसदस्य संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता के संबंध में कई बार यह चर्चा हुई है कि अति-लघु राज्यों को जो संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता के दायित्वों, विशेषकर वित्तीय दायित्वों को वहन करने में सक्षम नहीं है परन्तु सदस्य होने के नाते मतदान के समान रूप से अधिकारी हैं, सदस्यता और मताधिकार से वंचित कर दिया जाए और उन्हें सहसदस्य माना जाए। परन्तु यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया जा सका है।
Asylum
1. शरण, 2. शरणस्थल अंतर्राष्ट्रीय विधि तथा अनेक अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों के अंतर्गत, जिनमें मानव अधिकार घोषणा पत्र भी शामिल है, अपने राजनीतिक या धार्मिक विचारों के कारण उत्पीड़ित कोई व्यक्ति यदि अपने देश के क्षेत्राधिकार से भाग कर आता है तो विदेशी देश उसे आश्रय दे सकता है और ऐसा आश्रय देना उसका अधिकार ही नहीं, कर्तव्य भी है। आश्रयदाता देश आश्रय लेने वाले व्यक्ति के राज्य में स्थित अपने दूतावास में अथवा महासमुद्र में खड़े जलपोत पर भी आश्रय दे सकता है।
Athenian democracy
एथेन्सी लोकतंत्र, एथेन्सी जनतंत्र वह प्रत्यक्ष लोकतंत्रात्मक शासन-व्यवस्था जो प्राचीनकाल में यूनान के नगर राज्य एथेन्स में प्रचलित रही और जिसे आधुनिक लोकतंत्रीय शासनों की जननी और उनके लिए एक आदर्श प्रतिमान कहा जाता है।
Atlantic community
अटलांटिक समुदाय उन राष्ट्रों का समूह जिनके प्रतिनिधियों ने 4 अप्रैल, 1949 को वाशिंगगटन में अटलांटिक संधि पर हस्ताक्षर किए। ये राष्ट्र हैं-बेल्जियम, कनाडा, डेन्मार्क, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, आइसलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नार्वे, पुर्तगाल तथा संयुक्त राज्य अमेरिका। इस संधि का लक्ष्य इन राष्ट्रों को एक सामूहिक रक्षा व्यवस्था में बांधना था।
Atlantic powers
अटलांटिक शक्तियाँ दे. Atlantic community.
Atlantic treaty
अटलांटिक संधि वह संधि जिस पर 4 अप्रैल, 1949 को बेल्जियम, कनाडा, डेन्मार्क, फ्रांस, ग्रेट ब्रिटेन, आइसलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, नीदरलैंड, नार्वे, पुर्तगाल तथा संयुक्त राज्य अमेरिका आदि राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए। इस संधि का मुख्य उद्देश्य संबद्ध राष्ट्रों को विदेशी आक्रमणों के विरुद्ध सामूहिक सुरक्षा प्रदान करना था। सभी पक्षों ने स्पष्ट रूप से यह उद्धोषित किया कि किसी भी राष्ट्र द्वारा इनमें से किसी एक राज्य पर किए गए सशस्त्र आक्रमण को सभी राज्यों पर किया गया आक्रमण माना जाएगा। संधिबद्ध राष्ट्र आक्रांत राष्ट्र को सभी प्रकार की सैनिक तथा नैतिक सहायता प्रदान करेंगे।
Atomic bomb
परमाणविक ब्रम, ऐटम बम एक प्रकार का भयंकर विनाशकारी बम, जिसमें न्यूट्रॉंन की तीव्र गतिक निरंतर प्रक्रिया के कारण भारयुक्त रासायनिक तत्व के केंद्रज भाग का विखंडन होता है, जिसके परिणामस्वरूप अकस्मात् परमाणु ऊर्जा के वितरण के कारण तीव्र विस्फोटक शक्ति उत्पन्न होती है। विनाश के इस शक्तिशाली अस्त्र का प्रयोग अमेरिका ने पहली बार युद्ध के अंतिम दिनों में जापान के हिरोशिमा व नागासाकी नगरों पर किया था, जिससे अपार जन-धन की क्षति हुई थी।