logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

हिम-प्रमापी
पुं.
भू.
हिमपात की गहराई नापने के काम में आने वाला यंत्र। टिप्पणी: यह यंत्र मोटे तौर पर वर्षामापी के समान होता है। इसमें पहले हिम को इकट्ठा किया जाता है और फिर पिघलने पर नापा जाता है।
snow gauge

हिमयुग
पुं.
भूवि.
वह भूवैज्ञानिक कालावधि जिसमें भूपृष्ठ बरफ़ की चादर से ढका हुआ था, विशेषकर अत्यंत नूतन युग।
ice age

हिमरेखा
स्त्री.
भू.
न्यूनाधिक सतत हिमावरण की निम्नतम सीमा।
snow line

हिमशुष्कन
पुं.
कृषि
हिमीकृत पदार्थों (कृषि उत्पादों) को उच्च निर्वात में सुखाने की प्रक्रिया।
freeze drying

हिमांक
पुं.
भौ.
वह नियत ताप जिस पर द्रव ठोस बन जाता है। जैसे: पानी का हिमांक 0ᵒ से. है।
freezing point

हिमांकमापन
पुं.
हिमांकों का अध्ययन।

हिमांकमापन
पुं.
दे. हिमांकमिति।

हिमांकमापी
पुं.
भौ., रसा.
हिमांक अथवा गलनांक के निर्धारण के लिए प्रयुक्त यंत्र।
cryoscope

हिमांकमिति
स्त्री.
भौ.
विज्ञान की वह शाखा जिसमें द्रवों के हिमांकों का अध्ययन किया जाता है।
cryoscopy

हिमानी
स्त्री.
भू.
धीमी गति से बहने वाली हिम या बर्फ़ की नदी।
glacier


logo