logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

लिखत
स्त्री.
विधि
औपचारिक विधिक अभिलेख जिसके द्वारा कोई अधिकार निर्मित होता हो।
instrument

लिखत
स्त्री.
तु.
प्रलेख, दस्तावेज़ ,अभिलेख
(document) (record)

लिग्नाइट
पुं.
रसा.
कोयले का प्रकार जो भूरा और रेशेदार होता है। इसमें कार्बन की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है।
lignite

लिग्निन
पुं.
रसा.
पादप कोशिकाओं का स्राव जो पादप ऊतकों को काष्ठिल बनाता है।
lignin

लिटमस
पुं.
रसा.
कुछेक लाइकेनों से प्राप्त पदार्थ जो अम्लों से लाल और क्षारों से नीला हो जाता है।
litmus

लिटमस पत्र
पुं.
रसा.
लिटमस लगा हुआ कागज़ जो अम्ल अथवा क्षार की पहचान करने के काम आता है। यह अम्ल से लाल तथा क्षार से नीला हो जाता है।
litmus paper

लिथियम
पुं.
रसा.
रासायनिक तत्व, प्रतीक Li, परमाणु क्रमांक 3. यह सबसे हल्की धातु है और पानी की सतह पर तैरती रहती है। मानसिक रोगों की चिकित्सा में इसका उपयोग है।
lithium

लिपि
स्त्री.
भाषा.
उच्चरित वाक् (मौखिक भाषा) को दृश्य एवं मूर्त रूप में किसी माध्यम (कागज़, शिला आदि) पर अंकित करने की व्यवस्था या ढंग। जैसे: देवनागरी, गुरुमुखी, रोमन, अरबी, फ़ारसी, चीनी आदि लिपियाँ।
script

लिपिक
पुं.
प्रशा.
दफ्त़र के कामकाज निपटाने वाले लोगों की सबसे निचली कड़ी जिसके जिम्मे पत्रव्यवहार को सँभालना, फ़ाइलों का संचालन, रुपए-पैसे का हिसाब-किताब, दफ्त़र का रख-रखाव आदि होता है।
clerk

लिपिकीय त्रुटि
स्त्री.
प्रशा.
हिसाब-किताब रखने वाले कर्मचारी की भूल। 'क' को किया गया भुगतान 'ख' के खाते में डाल देना।
clerical error


logo