logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

लिंग गुणसूत्र
पुं.
जीव.
सामान्य गुणसूत्रों के अतिरिक्त विशेष आकार के गुणसूत्र जो लिंग का निर्धारण करते हैं। उदा. मानव x और y गुणसूत्र।
sex chromosome

लिंग गुणसूत्र
पुं.
तु.
अलिंग गुणसूत्र।

लिंग निर्धारण
पुं.
जीव.
संतान लड़का होगी या लड़की- इस तथ्य का निर्धारण (जो आज लिंग गुणसूत्रों का करतब माना जा रहा है)।
sex determination, gender determination

लिंग निर्धारण
पुं.
भाषा.
वाक्य में प्रयुक्त पद (शब्द) का उसके प्रत्यय से लिंग पहचानना ताकि तदनुसार अन्य पदों (विशेषण, क्रिया आदि) से उनका अन्वय स्थापित किया जा सके। जैसे: लड़का (आकारांत पुं.) लड़की सं. (ईकारांत स्त्रीलिंग) प्राणिन् (सं. व्यजनांत नपुंसक लिंग)।

लिंग परीक्षण
पुं.
आयु.
माँ के गर्भ में पल रहा बच्चा 'लड़का है' या 'लड़की'- प्रौद्योगिकी (अल्ट्रा साउंड-सोनोग्राफी) की मदद से इसका पता करने की आजकल उपलब्ध सुविधा। मूलत: यह जाँच गर्भस्थ शिशु के रोग को पहचाने के लिए शुरू हुई थी किंतु अब कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को कार्यान्वित करने के लिए इसका चोरी छुपे दुरुपयोग किया जा रहा है।
sex determination

लिंग सहवर्तिता
स्त्री.
जीव.
लिंग गुणसूत्र में जीन के होने के कारण लक्षण विशेष का उसी लिंग के व्यक्ति से व्यक्त होना। उदा. हीमोफ़ीलिया रोग केवल पुरुषों में होता है।
sex linkage

लिंटल
पुं.
दे. सरदल।

लिक्खाड़
वि./पुं.
शा.अर्थ.
(बहुत अधिक) लिखने वाला।
paper stainer, prolific writer

लिक्खाड़
वि./पुं.
पत्र.
बात-बे-बात कुछ-न-कुछ लिखते रहने वाले व्यक्ति के लिए व्यंग्यात्मक और कुछ सीमा तक निंदासूचक प्रयुक्त शब्द।

लिक्खाड़
वि./पुं.
विपुल संख्या में (व्यावसायिक स्तर पर) साहित्यिक रचनाएँ प्रस्तुत करने वाला लेखक।


logo