logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

लाउन्ज
पुं.
प्रशा.
किसी होटल, थियेटर, रेल, जलपोत आदि का वह भाग जो बैठने-उठने, प्रतीक्षा करने, ध्रूमपान करने आदि के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
launge

लाउन्ज
पुं.
पर्या.
विश्रांतिका।

लाक्रोस (ला क्रोस)
पुं.
खेल.
बर्फ़ पर खेली जाने वाली हॉकी से मिलता-जुलता तथा कनाडा और अमेरिका में दस-दस (पुरुष) खिलाड़ियों की दो टीमों के बीच आयताकार मैदान में खेला जाने वाला एक लोकप्रिय खेल। इसमें खिलाड़ी तिकोने आकार के ताँत से बने ऐसे रेकेट का इस्तेमाल करते हैं जिसमें लगी थैली से गेंद को उठाया, पकड़ा या फेंका जा सकता है।
lacrosse

लाक्षा
स्त्री.
दे. लाख।

लाक्षा कीट
पुं.
रसा., कृषि
ऑक्सिड समूह का कीट (कीड़ा) जिसमें लाख उत्पन्न करने वाली ग्रंथियाँ होती हैं।
lac insect

लाख
स्त्री.
रसा.
कीट विशेष द्वारा टहनियों पर स्रवित रेजिन (जिससे भारत में चूड़ियाँ बनती हैं)। इससे निकाला गया किरमिजी रंग पॉलिश के काम आता है।
lac

लाख
स्त्री.
पर्या.
लाक्षा।

लाग-डाट
स्त्री.
संगी.
राग के मुख्य स्वर-समूह का पुन: पुन: प्रयोग।

लाग-डाट
स्त्री.
राग के स्वरों की आरोहात्मक घसीट 'लाग' और अवरोहात्मक घसीट 'डाट' है।

लाग-डाट
स्त्री.
राग में प्रयुक्त किसी एक ही स्वर-समूह को द्रुतगति से दो सप्तकों में गाना या बजाना।


logo