logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

रक्षिता
स्त्री.
दे. उपपत्नी।

रख-रखाव
पुं.
दे. अनुरक्षण।

रखाव
पुं.
रक्षा.
रखवाली या देखभाल करने की चेष्टा या भाव।
guarding

रखाव लागत
स्त्री.
प्रबंध.
माल को एक निश्चित अवधि से अधिक समय तक रखने पर आने वाला खर्च। इसमें गोदाम भाड़ा, निविष्ट पूँजी पर ब्याज और उत्पाद के अप्रचलित हो जाने या फैशन अथवा चलन से बाहर हो जाने के परिणाम-स्वरूप उत्पन्न हानि आदि मदें शामिल होती हैं।
carrying cost

रखैल
स्त्री.
दे. उपपत्नी।

रचनांतरण
पुं.
दे. रूपांतरण 2 (भाषा.)।

रचना
स्त्री.
सा. अर्थ
बनाने की क्रिया या भाव, बनावट, निर्माण; निर्मित वस्तु।
construction

रचना
स्त्री.
भाषा.
(i) किसी भी व्याकरणिक इकाई के निर्माण की प्रक्रिया; तथा। (ii) इस निर्माण-प्रक्रिया से गुज़र कर बनी नवनिर्मिति। जैसे: सुंदर+ता=सुंदरता (प्रकृति+प्रत्यय से बना नया शब्द); लड़कों को (लड़का+ओ (बहुवचन)+विभक्ति चिह्न 'को'); नया कपड़ा (संज्ञा पदबंध); सूर्य पश्चिम में अस्त होता है (वाक्य) आदि।

रचना
स्त्री.
तु.
संरचना।

रचनाधर्मी
वि.
साहि., कला
(व्यक्ति) जो साहित्य अथवा कलाकृति की रचना (अर्थात् उसके निर्माण) को ही अपना धर्म समझे; साहित्य/कला की आराधना करने वाला।


logo