logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

रत्न
पुं.
भूवि.
खनिज अथवा प्रस्तर जिसका उपयोग आभूषण के रूप में होता है। इसका मूल्य इसकी भव्यता और सुंदरता के आधार पर आँका जाता है। उदा. हीरक, नीलम, पन्ना आदि।
gem

रत्न
पुं.
पर्या.
मणि।

रत्न
पुं.
ला.अर्थ
सर्वश्रेष्ठ जैसे पुत्ररत्न, भारतरत्न।

रथारोही
वि./पुं.
शा.अर्थ.
रथ पर सवार (होने वाला)।
charioteer

रथारोही
वि./पुं.
इति.
रथ पर सवार होकर युद्ध करने वाला योद्धा; रथ का संचालन करने वाला; रथवान।

रदनक दंत
पुं./बहु.
जंतु., आयु.
(i)मांसाहारियों के नुकीले दाँत जो मांस को चीरने, फाड़ने का काम करते हैं; (ii) मानव मुख में कृंतक दंतों के बगल वाले दाँत।
canine teeth

रदनक दंत
पुं./बहु.
तु.
कृंतक दंत, चर्वणक दंत।

रदनक दंत
पुं./बहु.
दे. दंत।

रद्दकरण
पुं.
जो पहले लागू रहा हो उसकी वैधता समाप्त करने की क्रिया या भाव।
cancellation

रबी फ़सल
स्त्री.
कृषि
शरद् ऋतु में बोई जाने वाली और बसंत ऋतु में काटी जाने वाली फ़सल जिसके लिए सिंचाई की ज़रूरत पड़ती है। जैसे: गेहूँ।
Rabi crop


logo