logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

रणनीति
स्त्री.
ला.अर्थ
किसी भी कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न करने के उद्देश्य से युद्ध जैसी स्थिति मानते हुए बनाई गई 'कार्य नीति'। जैसे: क्रिकेट प्रतियोगिता जीतने के लिए गेंदबाज़ी, बल्लेबाज़ी आदि की रणनीति बनाना।

रणभूमि
स्त्री.
सैवि.
वह भूभाग जहाँ पर सक्रिय रूप से युद्ध लड़ा जा रहा हो।
battle field

रणभूमि
स्त्री.
पर्या.
रणक्षेत्र, लड़ाई का मैदान।

रणविन्यास
पुं.
सैवि.
रण की सफलता के लिए युद्ध संसाधनों का (यथा: रेडार, संचार तंत्र, तोपें, कवचित वाहन, विमान, पोत, सैन्य अंग आदि का) समुचित स्थिति-निर्धारण।
order of battle

रण-व्यूह
पुं.
सैवि.
सैनिकों या युद्ध-वाहनों की रणोन्मुख रक्षा व्यूह-पंक्ति।
battle-array

रण-शिविर
पुं.
सैवि.
रणभूमि से थोड़ी दूर पर बना अस्थायी शिविर, जहाँ सैनिक युद्ध के दौरान ठहरते या विश्राम करते हैं।
bivouac

रतिज रोग
पुं.
आयु.
मैथुन क्रिया से संचरित रोग। जैसे: सूज़ाक, सिफ़िलिस आदि।
venereal disease

रतिज रोग
पुं.
पर्या.
मैथुनज रोग।

रति निष्पत्ति
स्त्री.
आयु.
मैथुन के अंत में अनुभूत परम आनंद का काल जबकि नर में वीर्यपात और मादा में श्रोणि प्रस्पंद होता है
orgasm

रति निष्पत्ति
स्त्री.
पर्या.
तृप्तिभाव।


logo