logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

राजकीय अतिथि
पुं.
प्रशा.
वह विशिष्ट व्यक्ति जिसके आगमन पर उसके निवास, परिवहन आदि की व्यवस्था सरकार द्वारा की जाती है।
state guest

राजकोष
पुं.
प्रशा.
सरकार का खज़ाना।
exchequer

राजकोषीय नीति
स्त्री.
अर्थ., विधि
कराधान, लोक ऋण, लोक विनियोजन, सरकारी व्यय आदि के संबंध में सरकार की घोषित नीति। यह नीति बजट प्रस्तुत करने से पहले घोषित की जाती है और इसका समस्त अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है।
fiscal policy

राजकोषीय वर्ष
पुं.
प्रशा.
वित्त वर्ष का पर्याय। दोनों में अंतर इतना ही है कि इस अभिव्यक्ति का प्रयोग कराधान, लोक ऋण और लोक निधियों के संदर्भ में ही किया जाता है।
fiscal year

राजगामित्व
पुं.
विधि
किसी व्यक्ति के उत्तराधिकारी विहीन, वसीयन रहित और लावारिस मर जाने पर उसकी संपत्ति के राज्य की संपत्ति हो जाने की स्थिति।
escheat

राजगीर
पुं.वि.
इंजी.
चिनाई में कुशाल भवन निर्माणकर्ता।
mason

राजगीर
पुं.वि.
पर्या.
राज।

राजगीर
पुं.वि.
दे. चिनाई।

राजतंत्र
पुं.
इति., राज.
वह शासन प्रणाली जिसमें राज्य का समस्त शासन-प्रबंध राजा द्वारा संचालित होता है, अर्थात् वही सर्वोच्च शक्ति का स्वामी होता है।
monarchy

राजतंत्रवाद
पुं.
इति., राज.
राजा को ही सर्वोच्च शासक, शक्ति का प्रतीक और विधि का स्रोत समझने वाली राजनीतिक मान्यता।
monarchism


logo