logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

भागिक स्वामी
पुं.
विधि, वाणि.
किसी फ़र्म अथवा भागीदारी में आँशिक स्वामित्व वाला व्यक्ति।
part owner

भागी
पुं.
विधि
(दंड आदि का) पात्र, अधिकारी, हकदार, हिस्सेदार।
liable (to punishment etc)

भागीदार
वि.,पुं.
भाग लेने वाला; हिस्सेदार, अंशधारी।
partner

भागीदार
वि.,पुं.
वाणि.
किसी भागीदारी फ़र्म आदि का प्रत्येक अंशधारी।

भागीदारी
स्त्री.
सा. अर्थ
भाग या हिस्सा लेने की क्रिया या स्थिति।
partnership

भागीदारी
स्त्री.
वाणि.
उन व्यक्तियों का परस्पर संबंध जिन्होंने आपस में मिलकर कोई व्यवसाय आदि करने का निश्चय किया हो और प्राप्त लाभ या हानि का क्रमश: आनुपातिक ग्रहण या वहन स्वीकार किया हो।

भागीदारी विलेख
पुं.
विधि
वह लिखत जिसके द्वारा भागीदारी के प्रत्येक भागीदार ने अपना दायित्व और लाभ-हानि का अनुपात स्वीकृत किया हो।
partnership deed

भाजक
पुं.
गणि.
वह संख्या या राशि जिससे किसी अन्य (भाज्य) संख्या या राशि को भाग दिया जाता है।
divisor

भाजक
पुं.
पर्या.
भाजक संख्या।

भाजक संख्या
स्त्री.
गणि.
वह संख्या या राशि जिससे भाज्य संख्या या राशि को भाग दिया जाता है।
divisor


logo