logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

भू-आकृतिकरण
पुं.
कृषि
हँकाई आदि क्रियाओं द्वारा खेत की मिट्टी को अपेक्षित समरूपता प्रदान करना।
land forming

भू-आकृतिविज्ञान
पुं.
भूवि.
भूविज्ञान की शाखा जिसमें पृथ्वी की स्थलाकृति का अध्ययन किया जाता है।
geo-morphology

भूकंप
पुं.
शा.अर्थ.
भूमि में/ पर होने वाला कंपन; भूचाल।
earthquake

भूकंप
पुं.
भू.
प्राकृतिक कारणों से पृथ्वी के आंतरिक भाग में होने वाली उथल-पुथल के फलस्वरूप पृथ्वी की सतह का अचानक काँप उठना। टिप्पणी: भूकंप हलके से लेकर विनाशकारी गति वाले हो सकते हैं। भूकंप से बहुत बड़े पैमाने पर जन और धन की क्षति होती है।

भूकंप लेख
पुं.
भौ.
भूकंप के कारण पृथ्वी में उत्पन्न होने वाली तरंग गति को चित्रित करने वाला उपकरण।
seismograph

भूकंपविज्ञान
पुं.
भौ.
भूकंप से उत्पन्न होने वाली तरंग गतियों का अध्ययन जिससे पृथ्वी की संरचना का अध्ययन किया जाता है।
seismology

भूकर्मी
पुं.
सैवि.
विमान को उड्डयन योग्य बनाकर रखने के लिए उत्तरदायी अनुरक्षण कार्मिक।
ground crew

भूकर्मी
पुं.
दे. वायु कर्मी।

भूकालानुक्रम
पुं.
भूवि.
पृथ्वी के इतिहास से संबंधित भूवैज्ञानिक समय का अध्ययन तथा इस प्रयोजन के लिए प्रयुक्त कालांकन प्रणाली।
geo-chronology

भूकेंद्रीय लंबन
पुं.
खगो.
किसी खगोलीय पिंड का प्रेक्षण करते समय प्रेक्षक की स्थिति को भूकेंद्र मानने से उत्पन्न त्रुटि। यह पृथ्वी की त्रिज्या द्वारा पिंड पर अंतरित कोण के बराबर होता है।
geocentric parallax


logo