logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

भाषा समंक
पुं.
पुस्त.
पुस्तकों को भाषावार लगाने के लिए वर्गीकरण संख्या में जोड़ी गई संख्या।
ethnic number

भाषिक क्षेत्र
पुं.
दे. भाषाई क्षेत्र।

भाषिका
स्त्री.
दे. उपभाषा।

भाषिकी
स्त्री.
भाषा.
भाषाविज्ञान का वाचक एक आधुनिक पर्याय।
linguistics

भिड़ंत
स्त्री.
सा. अर्थ
दो व्यक्तियों अथवा दलों के बीच वस्तुओं के स्वामित्व के बारे में हुआ आपसी टकराव।
charging

भिड़ंत
स्त्री.
खेल.
फुटबॉल, रग्बी आदि खेलों में भागते हुए प्रतिपक्षी से जा टकराना और उसका संतुलन बिगाड़ देना; फुटबॉल में खिलाड़ियों के कंधे टकराना (जो नियमानुकूल होते हैं); (बास्केटबॉल) वैयक्तिक नियमोल्लंघन तब माना जाता है जब गेंद को काबू में रखने वाला खिलाड़ी ज़बरदस्ती प्रतिपक्षी खिलाड़ी से जा टकराता है।

भित्ति उद्यान
पुं.
कृषि
उद्यान, विशेषकर शैल उद्यान, जिसकी दीवारों पर विभिन्न प्रकार के शोभाकर पौधे लगाए गए हों।
drywall

भिन्न
वि.
सा. अर्थ
पॄथक्, अन्य,अन्य प्रकार का आदि।
separate, other, different

भिन्न
स्त्री.
गणि.
एक राशि से दूसरी राशि के भागफल को सूचित करने के लिए प्रयुक्त संकेत या संख्या जिसमें भाज्य राशि एक रेखा के ऊपर तथा भाजक राशि उसके नीचे लिखी होती है। उदा. xeky, 3/5
fraction

भिन्नकाल पक्वता
स्त्री.
वन.
परपरागण को संभव करने के प्रयोजन से उभयलिंगी पुष्प के नर और मादा अंगों का अलग-अलग समयों में परिपक्व होना।
dichogamy


logo