logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

पदच्युति
स्त्री.
राज.
सार्वजनिक पद से हटा दिया जाना। जैसे, मुखअय मंत्री की सिफ़ारिश पर राज्यपाल द्वारा किसी मंत्री को पदच्युत कर देना। पर्या. बरखास्तगी।

पदत्याग
पुं.
राज.
परंपरा का पालन करते हुए अथवा स्वेच्छा से अपना पद या राजगद्दी छोड़ देना।
abdication

पदधारी
वि.,पुं.
प्रशा.
पद पर आसीन (कर्मचारी)।
incumbent

पदधारी
वि.,पुं.
पर्या.
पदस्थ।

पदनाम
पुं.
प्रशा.
किसी पद की परिचायक अभिव्यक्ति।
designation

पद निरूपण
पुं.
भाषा.
भाषाविज्ञान के सिद्धांतों के अनुसार वाक्य हर शब्द के संरचनागत तत्वों का संकेतों द्वारा अंकन। जैसे: गोपाल ने तेज़ी से दस आम खाए' का संकेतन इस प्रकार किया जाएगा:

पद परिचय
पुं.
भाषा.
वाक्य में प्रयुक्त सभी पदों (शब्दों) का शब्द-भेद बताते हुए उनकी व्याकरणिक कोटि संबंधी सूचना का प्रस्तुतीकरण।
parsing

पद परिचय
पुं.
दे. पदनिरूपण।

पदबंध
पुं.
भाषा.
एक से अधिक पदों का समूह, जो मिलकर वाक्य में वही व्याकरणिक प्रकार्य करे जो एकल पद करता हो। जैसे: लड़का, अच्छा लड़का, बहुत अच्छा लड़का, सबसे अच्छा लड़का या लड़का खेल रहा है, सामने वाले घर में रहने वाला लड़का खेल रहा है। टिप्पणी: कर्ता, कर्म, क्रिया आदि पदबंध हैं, वाक्य रचना के आधारभूत घटक हैं। संज्ञा पदबंध में शीर्ष एक संज्ञा शब्द है, उसके साथ कई विशेषण भी आ सकते हैं। इसी तरह क्रिया पदबंध का शीर्ष क्रिया शब्द होता है। पदबंध में शीर्ष शब्द अनिवार्य है, शेष शब्द ऐच्छिक हैं। जैसे: कर्ता पदबंध में लड़का, एक लड़का, मेरा लड़का मेरा बड़ा लड़का आदि संरचनाएँ आती हैं।
phrase

पदबंध संरचना व्याकरण
पुं.
भाषा.
चॉम्स्की द्वारा प्रवर्तित व्याकरणिक सिद्धांत, रूपांतरण-प्रजनक व्याकरण का एक अंग जिसमें वाक्य के घटकों को रचना की दृष्टि से वाक्य में प्रयुक्त शब्दों के स्तर तक संरचना क्रम से देखा जाता है। इस व्याकरण में पुनर्लेखन नियमों द्वारा संरचना के घटकों का क्रम बताया जाता हैं। उदा. वा. -सं प.+क्रि,प. (वाक्य का पुनर्लेखन सं.प. तथा क्रि.प. है)
phrase structure grammar


logo