logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

नवपाषाण संस्कृति
स्त्री.
पुरा.
प्रागैतिहासिक संस्कृति का वह अंतिम चरण जिसमें मनुष्य केवल पत्थर के उपकरणों का निर्माण और उपयोग करता था। टिप्पणी: पाषाण संस्कृति के मुख्यरूप से तीन कालखंड माने जाते हैं:- पुरापाषाण काल, मध्यपाषाण काल और नवपाषाण काल। पाषाणकालीन संस्कृति के अंतिम चरण को नवपाषाण संस्कृति कहा जाता है। प्रारंभिक कृषि कार्य इस चरण की मुख्य विशेषता है जिसके फलस्वरूप मानव ने स्थायी आवास बनाकर रहना शुरू किया। इस संस्कृति के चिह्न-रूप में पाषाण उपकरण (यथा, कुठार, छैनी तथा कहीं-कहीं अस्थि उपकरण भी) प्राप्त होते हैं।
neolithic culture

नवप्रवर्तन
पुं.
भाषा.
किसी भी भाषा में युगानुरूप और विषयानुरूप नए-नए शब्दों का सर्जन, प्रवर्तन और प्रचलन जो कालांतर में प्राय; मानकता प्राप्त कर लेते हैं।
innovation

नवप्रवर्तन
पुं.
पर्या.
नवोद्भवन।

नवांत:शायी (नव+अंत:शायी)
पुं.
भूवि.
प्राचीन शैलों का दिखाई देने वाला वह अंश जो चारों ओर से नवीन शैलस्तरों से घिरा रहता है।
inlier

नवाचार
पुं.
प्रबं.
वस्तुओं अथवा सेवाओं के उत्पादन, विपणन आदि में नए विचारों, तकनीकों अथवा प्रक्रियाओं का प्रयोग।
innovation

नवानुवर्ती नदी
स्त्री.
भूवि.
बाद में विकसित नदी जो मूल अनुवर्ती नदी की ही दिशा में बहती है।
resequent river

नवानुवर्ती नदी
स्त्री.
तु.
प्रत्यनुवर्ती नदी।

नवीकरण
पुं.
शा.अर्थ.
नया करना या बनाना।
renewal

नवीकरण
पुं.
प्रशा.
अवधि की समाप्ति पर फिर से आगे के लिए वैध उपयोग करने की अनुमति देने की क्रिया या भाव। जैसे: किसी लाइसेंस, अनुमति-पत्र, पासपोर्ट आदि की अवधि बीत जाने पर उसे अगली अवधि के लिए मान्य करने की प्रक्रिया।

नवीकरण
पुं.
पुस्त.
निर्धारित अवधि की समाप्ति पर पाठक को वही पुस्तक पुन: जारी/निर्गत कर देना।


logo