logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

नतिलंब
पुं.
दे. नति।

नथुना
पुं.
दे. नासारंध्र।

नदी अपहरण
पुं.
भूवि.
क्रिया जिसके द्वारा कोई नदी किसी दूसरी नदी के शीर्ष को अपने अपवाह क्षेत्र में सम्मिलित कर लेती है और दोनों की जल-राशि एक ही प्रणाल में बहने लगती है।
river capture, river piracy

नपुंसक लिंग
पुं.
भाषा.
पुल्लिंग और स्त्रीलिंग को छोड़कर संज्ञा की लिंग नामक व्याकरणिक कोटि का तीसरा प्रकार। हिंदी में नपुंसक लिंग नहीं मिलता। टिप्पणी: तमिल भाषा में सारे मानव पुल्लिंग और स्त्रीलिंग की कोटि में आते हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सारे संज्ञा शब्द नपुंसक लिंग वाले कहलाते हैं। संस्कृत नपुंसक लिंग ज्यादातर शब्द रूप से पहचाना जा सकता है। आज गुजराती, मराठी का नपुंसक लिंग यादृच्छिक है।
neuter gender

नपुंसक लिंग
पुं.
दे. लिंग।

नमक
पुं.
दे. लवण (ii)।

नमकीन
वि.
रसा., गृवि.
नमक मिला हुआ या नमक के स्वाद वाला।
saline, salty, (dish of) salty snack

नमकीन
वि.
पर्या.
खारा।

नमकीन
वि.
विलो.
मीठा।।

नमकीन
पुं.
गृवि.
नमक प्रधान खाद्य सामग्री जो विशेषत: नाश्ते के रूप में चाय या किसी दूसरे पेय के साथ खाई जाती है।


logo