logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

खगोलीय पिंड
पुं.
खगो.
पृथ्वी के वायुमंडलीय आवरण से परे आसमान में दिखाई पड़ने वाले सभी पिंड। जैसे: सूर्य, चंद्र, ग्रह और उनके उपग्रह, उल्काएँ, धूमकेतु, तारे, नीहारिकाएँ आदि-आदि। वस्तुत: हमारी पृथ्वी भी एक खगोलीय पिंड ही है।
celestial body

खगोलीय पिंड
पुं.
पर्या.
आकाशीय पिंड।

खगोलीय याम्योत्तर
पुं.
खगो.
पृथ्वी के किसी स्थान का खगोलीय याम्योत्तर, खगोल का वह बृहत् वृत्त है जो खगोलीय ध्रुवों, अधोबिंदु और शिरोबिंदु से होकर जाता है और जो क्षितिज को ठीक उत्तर तथा दक्षिण में काटता है।
 Celestial meridian

खटका
पुं.
सा. अर्थ
संभावित अनिष्ट का भय, डर, आशंका आदि चिंता, फ़िक्र।
turn

खटका
पुं.
इंजी.
किसी यंत्र की युक्ति विशेष जिसके दबाने या आगे-पीछे करने आदि से 'खट्' की आवाज़ के साथ ही तत्संबंधी कार्य संपन्न होता है। जैसे: बिजली का खटका switch, बंदूक का खटका। (sound of the trigger)।

खटका
पुं.
संगी.
गायन-वादन में आगे-पीछे के या क्रमश: स्वरों का कलात्मक द्रुत प्रयोग। जैसे: स रे ग, रे सा नि आदि।

खटका
पुं.
तु.
मुरकी।

खड़ी पाई
स्त्री.
भाषा.
हिंदी वर्ण व्यवस्था में प्रयुक्त लंबवत् रेखा। 'मा, सा' आदि वर्णों में खड़ी पाई/आ/स्वर की मात्रा है; ज, न, श आदि वर्णों में खड़ी पाई है जो अंतर्निहित 'अ' स्वर की सूचक है। 'गा' में खड़ी पाई वाले वर्ण में/आ/ की मात्रा के लिए खड़ी पाई जोड़ी गई है। 2. पूर्ण विराम सूचक खड़ी रेखा।
the vertical line, the sign of full stop

खतियाना
वि.
वाणि.
खाते में उतारना या चढ़ाना; प्रविष्टियों को रोजनामचे से बहीखाते में उतारना।
posting

खदान
स्त्री.
भूवि.
भूपृष्ठ का वह क्षेत्र जहाँ गहरी खुदाई कर अंदर से उपलब्ध खनिज (जैसे इमारती पत्थर, कोयला, सोना, हीरे आदि निकाले जाते हैं।
quarry, mine


logo