logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

खोई
स्त्री.
कृषि
गन्ने की पिराई के बाद बचा हुआ भाग (जो सूखने पर ईँधन का काम करता है)।
bagasse

खोई
स्त्री.
तु.
सीठी।

खोजी पत्रकारिता
स्त्री.
पत्र.
किसी विशेष मुद्दे (गड़बड़ी, घपले, घोटाले) को लेकर पत्रकार द्वारा एक जासूस की तरह मामले की तह तक जाने के लिए की गई छानबीन जो आगे चलकर समाचार-पत्रों में सनसनी पैदा करने के लिए जनता के सम्मुख विशेष खबर के रूप में परोसी जाती है।
investigative journalism

खोपड़ी
स्त्री.
दे. करोटि।

खोपड़ी
स्त्री.
ला.अर्थ
बहुत चतुर दिमाग व्यक्ति। (प्रयोग-क्या ऊँची खोपड़ी है!)

ख्यात
वि.
प्रसिद्ध।

ख्यात
स्त्री.
इति.
वीर पुरुषों की वीरता और कीर्ति को अजागर करने वाली गद्यात्मक या पद्यात्मक कृति। जैसे: मुहणोंत नैणसी री ख्यात।

ख्यात पिता
पुं.
विधि
जिसे सामान्यत: किसी का पिता माना जाता हो।
putative father


logo