logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

ऐमीन
पुं.
रसा.
अमोनिया के एक या अधिक हाइड्रोजन परमाणुओं को एकसंयोजी हाइड्रोकार्बन मूलकों या अन्य अनम्लीय कार्बनिक मूलकों द्वारा प्रतिस्थापित करने से प्राप्त क्षारकीय यौगिकों के वर्ग में से कोई एक।

ऐमीन
पुं.
यौगिक जिनमें नाइट्रोजन के साथ एक या अधिक हैलोजन परमाणु संलग्न हों। जैसे: क्लोरैमीन NH₂Cl.
amines

ऐमीनो अम्ल
पुं.
रसा.
कार्बन, ऑक्सीजन, हाइड्रोजन और नाइट्रोजन युक्त जल विलेय कार्बनिक अणु जिसमें क्षारकीय ऐमीनो समूह (NH₂) और अम्लीय कार्बोक्सिलिक समूह (-COOH) रहता है। दो या अधिक ऐमीनो अम्ल परस्पर संयुक्त होकर पेप्टाइड बनाते हैं।
amino acids

ऐमेरेशियम
पुं.
रसा.
एक ऐक्टिनाइड रेडियोसक्रिय धात्विक तत्व जो यूरेनियम पर उच्च ऊर्जा वाले हीलियम नाभिकों की बमबारी से उत्पन्न होता है। संकेत Am, परमाणु क्रमांक 95, परमाणु द्रव्यमान 243. यह प्रकृति में नहीं पाया जाता। इसके सभी समस्थानिक रेडियो सक्रिय होते हैं।
americium

ऐम्पियर
पुं.
भौ.
फ्रांसीसी वैज्ञानिक ऐम्पियर के नाम पर आधारित विद्युत् धारा का मात्रक। इसका प्रतीक A है।
ampere

ऐम्फ़िआयन
पुं.
रसा., भौ.
आयन जिस पर धन आवेश तथा ऋण आवेश दोनों हों। जैसे: विलय में ऐमीनों अम्ल का आयन। इन्हें उभयाविष्ट आयन (twitterion) भी कहते हैं।
amphion

ऐम्मीन
पुं.
रसा.
अमोनिया के यौगिक जो अमोनिया के धात्विक लवण माने जा सकते हैं। इनमें अमोनिया अणु, धात्विक लवण से क्रिस्टलन जल-अणु की भांति संयुक्त रहते हैं। जैसे: [cocl3 6NH₃]
ammine

ऐरोमैटिक
वि.
रसा.
सुगंधित, रुचिकर (गंध या स्वाद में)

ऐरोमैटिक
वि.
कोई बेन्ज़ीन व्युत्पन्न, जिसके अणु में एक या एकाधिक कार्बन वलय होते हैं।
aromatic amine

ऐरोमैटिक
वि.
रसा.
ऐमीनो समूह और बेन्जीन वलय के संयोग से बने दुर्बल क्षारक यौगिक जिनमें ऐमीनों समूह का नाइट्रोजन बेन्जीन वलय से जुड़ा रहता है। जैसे: फेनिल ऐमीन।


logo