logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

एकस्वरीकरण
पुं.
भाषा.
भाषा-परिवर्तन की प्रक्रिया में संध्यक्षर का मूल स्वर के रूप में बदल जाना। जैसे: लिखित हिंदी शब्द 'ऐसा' के उच्चारण में 'ऐ' (संध्यक्षर-अइ) का 'ए्य' (एक स्वर) में बदल जाना। हिंदी भाषी और हिंदीतर भाषा-भाषी व्यक्ति के उच्चारण को सुनने पर यह भेद स्पष्ट हो जाता है।
monophthongization

एकांतर
वि.
प्रशा.
किसी श्रुंखला में एक के बाद एक छोड़कर आने या घटने वाला।
alternate

एकांतर कोण
वि.
गणि.
(ज्यामिति) कोई तिर्यक् छेदी रेखा दो रेखाओं के साथ जो दो आसन्नेतर कोण बनाती है उनमें से कोई एक कोण। ये दो कोण तिर्यक छेदी रेखा के विपरीत पार्श्वों में होते हैं।
alternate angle

एकांतर फलन
पुं.
कृषि
एक वर्ष भरपूर फलन (पैदावार) और अगले वर्ष न के बराबर या कम फलन की प्रवृत्ति, जैसा कि प्राय: आम और सेब की पैदावार में होता है।
alternate bearing

एकांतवाद
पुं.
दर्श.
अद्वैतवाद; एकात्मवाद; जीवात्म-परमात्मा की अभेदता का सिद्धांत।

एकांतिक समाचार
पुं.
दे. धमाका

एकाधिकार
पुं.
वाणि.
बाज़ार की ऐसी स्थिति जिसमें किसी वस्तु या सेवा का मात्र एक ही विक्रेता या प्रदाता हो। ऐसे एकाधिकारी का उस वस्तु या सेवा की कीमत पर पूरा-पूरा नियंत्रण रहता है।
monopoly

एकाधिकार
पुं.
तु.
एकस्व।

एकाधिकारी विरोधी विधान
पुं.
विधि
अर्थव्यवस्था में एकाधिकार की प्रवृत्ति को रोकने के लिए सरकार द्वारा बनाया गया कानू। इस कानून या विधान के माध्यम से सरकार वस्तुओं की कीमत पर नियंत्रण रखती है तथा उद्योग-लाइसेन्सों का विकेंद्रीकरण करने जैसे उपायों का सहारा लेती है।
anti-monopoly legislation

एकार्थी
वि.
भाषा.
(अर्थ के आधार पर वर्गीकृत वह शब्द समूह) जिसका प्रयोग एक ही अर्थ में होता है। जैसे: वृक्ष, पुस्तक, बिल्ली आदि।
unisemantic


logo