logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

इच्छा मृत्यु
स्त्री.
तु.
संथारा।

इजाज़त
स्त्री.
कुछ करने या न करने, अनुपस्थित रहने आदि के विषय में माँगी गई/दी गई छूट।
leave

इजाज़त
स्त्री.
पर्या.
अनुमति।

इड़ा
स्त्री.
योग
सुषुम्ना के बाईं ओर मेरुदंड में स्थित (कल्पित) सूक्ष्म नाड़ी जो मूलाधार से सहस्रार तक गई मानी जाती है।

इतर प्रविष्टि
स्त्री.
पुस्त.
मुख्य प्रविष्टि के अतिरिक्त प्रविष्टि जो सूची में एक ग्रंथपरक वस्तु (bibliographical entity) का प्रतिनिधित्व करती है। इतर मुख्य प्रविष्टि प्रविष्टि के पूरक के रूप में होती है। इसे द्वितीय प्रविष्टि या गौण प्रविष्टि भी कहते हैं। ये प्रविष्टियाँ अनुवादक, संपादक, पुस्तक शीर्षक या ग्रंथमाला के लिए होती हैं और पाठक को पुस्तक खोजने में सहायता देती हैं।
edded entry

इतर प्रविष्टि
स्त्री.
तु.
मुख्य प्रविष्टि।

इतरोक्ति (इतर+उक्ति)
स्त्री.
विधि
किसी न्यायाधीश का वह विधिक कथन जो महत्वपूर्ण तो हो पर जिसका प्रस्तुत वाद से कोई संबंध न हो।
obiter dictum

इतालवी अनुधावन
पुं.
खेल.
(साइकिल चालन) पाँच-पाँच या इससे कम खिलाड़ियों के दो अथवा अधिक दलों में स्पर्धा। इसमें दौड़ का एक चर पूरा होने पर प्रत्येक दल का एक सदस्य बाहर हो जाता है। अंतिम प्रतियोगों के दौड़ समाप्ति समय के आधार पर विजेता का निर्णय होता है।
Italian pursuit

इतिवृत्त
पुं.
इति.
ऐतिहासिक घटनाओं का तिथिक्रम के अनुसार वर्णन।
chronicle

इतिवृत्तकार
पुं.
इति.
ऐतिहासिक घटनाओं का तिथिक्रम के अनुसार संकलन, लेखन या वर्णन करने वाला व्यक्ति।
chronicler


logo