logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

इकताल
स्त्री.
संगी.
बारह मात्राओं की ताल, जिसके दो-दो मात्राओं के छह विभाग होते हैं। ठेके का रूप यह है।

इकबाल
पुं.
विधि
अपराध आदि को अपना किया हुआ मानने का कथन।
confession

इकबाल करना
स.क्रि.
दे. संस्वीकार करना

इकबाली साक्षी
पुं.
विधि
व्यक्ति जो किसी अपराध के कर्ताओं में से एक होना स्वीकार करे तथा अभियोजन पक्ष की ओर से साक्षी बने।
approver

इकहरी न्यायपालिका
स्त्री.
विधि
(किसी देश की) न्यायपालिका की एक रूप वाली संरचना। टिप्पणी: इकहरी न्याय व्यवस्था में न्यायपालिका की संरचना पिरामिड के आकार की होती है। छोटे न्यायालय बड़े न्यायालयों के संरक्षण में कार्य करते हैं। देश के समस्त न्यायालय एक उच्चतम न्यायालय के अधीन होते हैं। इस प्रणाली में न्यायिक प्रशासन एकरूपता के सिद्धांत पर आधारित होता है। भारत में संघीय शासन व्यवस्था होते हुए भी इकहरी न्यायपालिका है। कुछ अन्य संघीय देशों (जैसे: संयुक्त राज्य अमेरिका) में न्याय व्यवस्था की दो पृथक्-पृथक् संरचनाएँ हैं।
single judiciary

इक्षु शर्करा
स्त्री.
रसा.
(C₁₂ H₂₂ O₁₁) साधारण शर्करा जो अनेक पौधों, विशेषकर गन्ने (15-20%) और चुकंदर (12-15%) में पाई जाती है और मुख्यत: इन्हीं दोनों से बनाई जाती है। यह रंगहीन, क्रिस्टलीय, मीठे स्वाद वाला ठोस पदार्थ है।
cane sugar

इक्षु शर्करा
स्त्री.
पर्या.
सुक्रोस।

इच्छाधीन भागीदारी
स्त्री.
वाणि.
मिलकर व्यवसाय करने का वह करार जिसमें सभी पक्षकार व्यवसाय के लाभ में अपना आनुपातिक अंश पाएँ, किंतु जिसमें भागीदारी की अवधि अथवा समाप्ति के विषय में कोई संविदा न हो।
partnership of will

इच्छा मृत्यु
स्त्री.
पौराणिक अर्थ में- (अपनी) इच्छा के अनुसार वरण की गई अपनी ही मौत। 1. उदा. पितामह भीष्म को इच्छा मृत्यु का वरदान प्राप्त था। (इसीलिए उन्होंने अपनी इच्छानुसार सूर्य के उत्तरायण होने पर अपने प्राण त्यागे।) 2. आधुनिक अर्थ में- भीषण कष्ट झेल रहे और मरणासन्न अवस्था के करीब पहुँच चुके रोगी की सहज मृत्यु न हो पाने पर उसके या उसके परिवार के इच्छानुसार तथा डाक्टरों की सलाह पर स्वेच्छा से मृत्यु का वरण करना।

इच्छा मृत्यु
स्त्री.
पर्या.
स्वेच्छा मृत्यु।


logo