logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

Please click here to read PDF file Abhinav Hindi Kosh (Hindi-Hindi-English)

आतप विदर
पुं.
भूवि.
सूर्य की गरमी के कारण शुष्कन क्रिया से निर्मित पंक या उसके शिलीभूत प्रक्रमों में विकसित दरार।
sun crack

आत्मघात
पुं.
खुद को (अपने-आपको) मार डालना; आत्महत्या।
suicidal act(ivity)

आत्मघात
पुं.
समा.
(सूक्ष्म अर्थभेद की दृष्टि से) किसी जघन्य उद्धेश्य की पूर्ति के लिए किसी व्यक्ति द्वारा, विशेषकर आतंकवादी/वादियों द्वारा, अपनाया जाने वाला एक घृणित किंतु दुस्साहसपूर्ण तरीका जिसमें किसी संगठन विशेष की प्रेरणा, पूर्व तैयारी, योजनाबद्ध तरीके से वह अपने शरीर को होम देता है।

आत्मघात
पुं.
तु.
आत्महत्या।

आत्मघाती हमला
पुं.
राज.
अपनी जान को पूरी तरह से जोखिम में डालकर यानी यह जानते हुए कि मृत्यु अवश्यंभावी है, किसी पर आक्रमण की कार्रवाई।
suicidal attack

आत्मज्ञ
वि./पुं.
दर्श.
आत्मज्ञानी, जिसे अपने स्वरूप का ज्ञान हो गया हो; तत्वज्ञानी।

आत्मज्ञान
पुं.
दर्श.
अपने वास्तविक स्वरूप का ज्ञान; आत्मा/परमात्मा विषयक ज्ञान, ब्रह्मज्ञान।

आत्मरति
स्त्री.
दर्श.
आत्मा के आनंद में निमग्न होना, आत्मिक आनंद का निरंतर अनुभव करना, आत्मज्ञान में डूबना।

आत्मरूपी
वि.
शा.अर्थ
अपने ही रूप वाला।
automorphic

आत्मरूपी
वि.
भूवि.
(आग्नेय शैल) जो अपने ही अभिलक्षणी क्रिस्टल फलकों वाले खनिजों से बने होते हैं।


logo