logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Bundeli Kahavaten

झरबेरी कौ काँटा
दुष्ट प्रकृति का आदमी, झरबेरी का काँटा अत्यन्त तीक्ष्ण और टेढ़ा होता है।

झाम झंपट, घी संपट
डाँट-डपट कर किसी की वस्तु झपट लेना।

झूँठन के बादसा
बहुत झूठा।

झंडा गाड़बो
पूर्ण रूप से अधिकार करना, प्रभाव जमाना, अपनी बात ऊँची रखना।

झरे में कूरा फैलाबो
गड़बड़ पैदा करना।

झल्लन खेती हल्लन न्याव
अच्छी खेती के लिए थोड़ा-थोड़ा पानी और झगड़े के लिए शोरगुल चाहिए।

झाम झंपट, घी संपट
डाँट-डपट कर किसी की वस्तु झपट लेना।

झूँठइ लेना, झूँठइ देना, झूँठइ भोजन, झूठ चबैना
झूठे व्यक्ति के लिए।

झूँठन के बादसा
बहुत झूठा।

झूँठे ब्याव, साँचे न्याव
विवाह झूठ बोल कर होता है, न्याय में सत्य से काम लेना पड़ता है।


logo