logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh : Bundeli Kahavaten

छछूंदर छोड़बो
एक छोटी आतिशबाजी जो आग लगने पर बहुत तेज चक्कर काटती हुई जमीन पर भागती है, ऐसी बात कह देना जिससे दो आदमियों में बैठे-ठाले झगड़ा हो जाय।

छटी कौ खाव पिओ सब निकर गओ
छटी का खाया-पिया सब निकल गया, बड़ा परिश्रम करना पड़ा।

छाती पै पथरा धर लओ
दुख सहने के लिए हृदय को कड़ा कर लिया।

छाती में गमको मार लओ
दुःख को पीकर रह गये।

छिंगुरी पकर कें कौंआ पकरबो
थोड़ा सहारा पाकर गले पड़ जाना।

छिदाम की हँड़िया ठोक बजा कें लेत
हर चीज देखभाल कर खरीदनी चाहिए।

छिन सीरे, छिन ताते
घड़ी-घड़ी में मिजाज बदलना।

छिरिया के गोड़े बुकरिया में बुकरिया के गोड़े छिरिया में
बकरी का बच्चा इधर की चीज उधर मिलना, ऊट-पटाँग काम करना।

छींकतई नाक कटी
छींकते ही नाक कटी, बिना किसी अपराध के ही कलंक लगा।

छींके की टूटन, बिलइया की लपकन
छींके का टूटना और बिल्ली का लपकना, संयोग से कोई अच्छा काम बन जाना।


logo