logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

cauldron
देग, कड़ाह भोज्य पदार्थ पकाने का बड़े आकार वाला धातु निर्मित बर्तन जिसका मुँह चौड़ा तथा पेंदा गोलाकार होता था। भट्टी या बड़े चूल्हे पर उसे चढ़ाने या उतारने के लिए उसमें सामान्यतया कड़ेदार हत्थे लगे होते थे। यूरोप में इस प्रकार के बर्तन सर्वप्रथम परवर्ती कांस्य युग में मिले हैं।

causewayed camp
सेतुमार्ग शिविर दक्षिणी इंग्लैंड की प्रारम्भिक नवपाषाणकालीन (लगभग ई. पूp चतुर्थ सहस्राब्दि) संकेन्द्री खाइयों द्वारा निर्मित बाड़ा। इन खाइयों में थोड़ी-थोड़ी दूरी पर अन्तराल मिलता है। इन बाड़ों का प्रयोग सम्भवतः स्थायी निवास के लिये न होकर वार्षिक उत्सवों अथवा सभा-स्थल के रूप में होता रहा होगा।

causewayed ditch
सेतुमार्ग परिखा नवपाषाणकालीन दुर्गों के खंदक या खाई के ऊपर बनी काष्ठ की वह संरचना, जिसकी सहायता से शिविरों तक पहुँचा जा सकता था।

cave
गुफा, गुहा जमीन में अथवा पहाड़ी चट्टानों में प्रकृति अथवा मानव द्वारा निर्मित संरचना। भारत में मानव-निर्मित प्रसिद्ध गुफाओं में उदयगिरि, बाघ, अजंता, एलोरा आदि हैं।

cavea
अर्धचंद्र रंगमंडप, केविया अर्धचंद्र के आकार जैसा बना, प्राचीन रंगशालाओं में दर्शकों के बैठने का स्थान। मूल रूप में, इसका प्रयोग उस भूगर्भित कक्ष के लिए होता था, जिसमें अखाड़ों में लड़ने वाले वन्य पशु रखे जाते थे।

cave art
गुहा कला प्राकृतिक गुफाओं तथा शैलाश्रयों की भित्तियों और छत्तों पर अंकित अथवा उत्कीर्ण आदिम कला। इस कला का प्रारम्भ उत्तर पुरा-पाषाणकाल से होता है। इसमें बहुधा पशुओं, मानवों, अस्त्रों तथा आखेट के रेखा चित्र पाये जाते हैं। चित्रों में गेरूए, लाल, पीले, सफेद तथा काले प्राकृतिक रंगों का प्रयोग होता था। स्पेन की अल्तामीरा, फ्रांस की लास्का तथा भारत की भीमबैठका के प्रागैतिहासिक शैलाश्रय विश्वप्रसिद्ध हैं।

cave deposit
गुहा-निक्षेप किसी गुफा की सतह अथवा उसके नीचे प्राप्त सामग्री। प्रागैतिहासिक गुफाओं के भीतर उपलब्ध सामग्री से प्राक्-मानव के रहन-सहन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी होती है।

cave dwelling
गुहा आवास, गुहाश्रय आवास के रूप में प्रयुक्त प्रागैतिहासिक गुफाएँ एवं शैलाश्रय जिनमें प्राचीन मानव एवं इसके सांस्कृतिक अवशेष यथा पात्र, अस्त्र शस्त्र। ज्ञात प्राचीनतम गुहाश्रयों में फ्रांस की वालोने (Vallonet) चीन की चौकोतियन गुफाओं तथा भारत के आदमगढ़, भीमबैठका एवं गुडीयम शैलाश्रयों की गणना की जा सकती है।

cave earth
गुहा निक्षेप गुफा के धरातल पर अतिशय शीत-ताप एवं अन्य प्राकृतिक कारणों से जमा मलवा। इन्हीं निक्षेपों में यदा-कदा मानव व उसके सांस्कृतिक अवशेष तथा पुरा-जैवीय प्रमाण भी प्राप्त होते हैं।

cave-men
गुहा मानव वह पाषाणकालीन प्रागैतिहासिक मानव जो गुफाओं में निवास करते थे तथा आखेट एवं खाद्य-संग्रह द्वारा जीवन-यापन करते थे।


logo