logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

skeuomorphic pattern
पात्र-उपकरण अलंकरण एक प्रकार का डिज़ाइन या अभिकल्प जो भांड या उपकरण की आकृति-सा हो।

slab grave
शिलापट्ट-समाधि, शिलाच्छादित समाधि एक प्रकार की प्रागैतिहासिक कब्र, जिसमें मृतक को गाड़ने के लिए बने गर्त के ऊपर ढकने के लिए पाषाण-खंड रखे जाते थे।

slag
धातुमल, स्लैग गलाने पर निकला हुआ धातु का मैल।

sling
गोफना, स्लिंग प्रागैतिहासिक काल से प्रयुक्त प्राचीन उपकरण। यह छींके की तरह बना एक प्रकार का जाल होता था जिसमें दो फीते या रस्सियाँ लगी होती थीं। इसमें पत्थर और ढेले आदि को रख और वेग से घुमाकर एक रस्सी छोड़ दी जाती थी। वेग से निकले हुए पत्थर अथवा ढेले से गंभीर प्रहार किया जाता था। इसे 'ढेलवांस' भी कहा जाता है।

sling ball
गोफन-गोली ठेलवांस में प्रहार के लिए रखी गोली या पत्थर का टुकड़ा। प्राचीन काल में, मिट्टी को गोलाकार बनाकर आग में पकाया जाता था, फिर पकी गोली का प्रयोग ढेलवांस में किया जाता था।

sling stone
गोफन पत्थर पत्थर के छोटे टुकड़े या गुटिकाश्म, जिन्हें गोफन या ढेलवांस में रख कर फेंका जाता था।

slip
मृदा-लेप बर्तनों के ऊपर चिकनी मिट्टी का लेप। मिट्टी के बर्तनों को आग में पकाने से पूर्व, उन पर मिट्टी के घोल का लेप किया जाता था। इसके दो उद्देश्य होते थे। पहला, भांड की खुरदरी सतह को चिकना तथा अलंकृत करना। दूसरा, बर्तन को अधिक जलसह बनाना। प्रागैतिहासिक काल से इन प्रविधि का प्रयोग बर्तनों को अलंकृत करने के लिए होता रहा है।

slipped pottery
लेपित मृद्भांड वे मिट्टी के बर्तन, जिन्हें अलंकृत करने और अधिक जलसह बनाने के लिए, चिकनी मिट्टी के पतले लेप से लेपित किया जाता था।

Soan (=Sohan) industry
सोअन (सोहन) उद्योग पंजाब और उत्तर-पश्चिमी भारत का बटिकाश्म उपकरण या चॉपर-चॉपिंग उपकरण उद्योग। पाकिस्तान के पोतवार (Potwar) क्षेत्र में सिंधु की सहायक सोन (सोहन) नदी की घाटी में सर्वप्रथम इस उद्योग के मिलने के आधार पर इसका यह नामकरण पड़ा। प्राक्-सोअन उपकरण काफी घिसे हुए, बेढंगे और बड़े आकार के शल्क हैं। द्वितीय अंतरहिमानी युग में, आरंभिक सोअन उद्योग पनपा, जिसके अंतर्गत बटिकाश्म उपकरण, स्क्रेपर तथा शल्क (flake) आदि बने, जो क्लेक्टोनी तथा ल्वाल्वाई (Levalloisian) उपकरणों के समान थे। तृतीय हिमयुग में, उत्तर सोअन उद्योग के उपकरण मिलते हैं जो आरंभिक सोअन उद्योग से विकसित प्रतीत होते हैं। इनमें लंबे आकार के शल्क-फलक पर निर्मित उपकरण भी मिलते हैं। इस उद्योग की तिथि अभी तक निश्चित रूप से निर्धारित नहीं की जा सकी है। कतिपय विद्वानों के अनुसार इसका प्रारंभ पाँच लाख वर्ष पूर्व माना जा सकता है।

socket
कोटर, साकेट किसी वस्तु या उपकरण का खोखला भाग या छिद्र, जिसमें दंड को अटकाया जाता है।


logo