logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

septal slab
पट-पाषाण किसी महाश्म शवाधान में पत्थर की खड़ी पटिया, जो उसे अलग-अलग शवाधान क्षेत्रों में विभाजित करती है। कभी-कभी इनमें छिद्र भी बना होता था।

sepulchre (=sepulcher)
मकबरा, समाधि मृतक को गाड़ने या दफनाने का स्थान; वह इमारत, जिसमें कब्र बनी हो।

Serapeum
सीरेपिअम मिस्री देवता सीरेपिस को समर्पित मंदिर। सीरेपिस देव-कल्पना में, ओसाइरस और एपिस की संयुक्त विशेषताएँ मिलती हैं। टालेमी वंशीय शासनकाल में, इस देवता का बहुत अधिक महत्व और सम्मान था। सबसे प्रसिद्ध सीरेपियस मेम्फिस में स्थित था, जिसमें पवित्र एपिस वृषभों को दफनाया गया था। देखिए : 'serapis'.

Serapis
सीरापिस प्राचीन मिस्री देवता, जिसकी आराधना का आरंभ टालेमी राजाओं के शासनकाल में, यूनान में हुआ। वहाँ से इसकी उपासना का प्रचार रोम में हुआ। कहा जाता है कि मृत वृषभ ही सीरापिस देवता था। यूनानी और मिस्री पूजा-परंपरा का यह सम्मिलित और समन्वित रूप था।

Sesklo
सेस्कलो ई. पू. छठी सहस्राब्दि के थेसेली (Thessaly) के मैदानी भाग में वोलोस (Volos) के निकट एक नवपाषाणकालीन टीला जिसके नाम पर समग्र यूनानी मुख्य भूभाग की मध्य नवपाषाणकालीन संस्कृति का नामकरण हुआ है। मृद्भांडों पर सुंदर श्वेत लेप के ऊपर लाल रंग के ज्यामितिक अलंकरण बने हैं। पत्थर की नींव पर एक दूसरे से सटे हुए कच्ची ईंटों के मकानों के अवशेष भी मिले हैं जिसमें गुंबदाकार भट्टियाँ मिली हैं।

Seven wonders of the World
विश्व के सात आश्चर्य हेलेनिस्टिक काल में जिन सात आश्चर्यों की सूची बनाई गई है, उनमें-(1) बेबीलोन के तलोद्यान, (2) मिस्र के पिरामिड, (3) इफेसस में स्थित आर्तेमिस (डियना) का मंदिर, (4) ओलंपिया स्थित जूपिटर की हेमदंत मूर्ति, (5) रोड्स की सूर्य (Helios) की विशाल मूर्ति, (6) हेलिकारनेसस का मकबरा, तथा (7) एलेक्जैंड्रिया का प्रकाश स्तंभ (Pharos)। उक्त अद्भुत संरचनाएँ विश्व की सर्जनात्मक क्षमता और सौंदर्य बोध के साकार प्रमाण हैं।

sgraffito (=sgraffiato) Ware
अभिरेखित भांड काचित भांड की सतह को खुरच कर अलंकृत करने की प्रविधि। इस विधि में भांड को काचित करने से पहले अभिरेखित अलंकरण अभिप्राय को विभिन्न रंगों से भर दिया जाता था। इस प्रकार निर्मित भांडों के चमकीले अलंकरण अभिप्राय काचित भांडों के धरातल पर उभर कर उन्हें अतिसुन्दर बना देते थे। ई. 11-12 शताब्दी के बाइजेन्टीनी भांड पश्चिमी यूरोप के इस शैली में निर्मित भांडों के उत्कृष्ट प्राचीनतम नमूने हैं।

Shadow mark
छाया-चिह्न वैमानिक छाया-चित्रणों में मानवीय संरचनाओं के विशेष प्रकार से उद्भासित चिह्न। योजनाबद्ध पुरातात्विक अन्वेषण में, वैमानिक छायाचित्रण का महत्वपूर्ण स्थान है। इन छाया-चिह्नों से नए पुरातात्विक स्थलों का अनुमान तो होता ही है, इनके आधार पर ज्ञात प्राचीन स्थलों का व्यवस्थित अध्ययन भी किया जा सकता है। प्रातः या सायंकाल जब सूर्य आकाश में नीचे की ओर टीले- प्राचीन नालियों, तटबंधों के पीछे होता है, तब वनस्पति से ढकी हुई इन संरचनाओं से एक विशेष प्रकार की छाया उद्भासित होती है। विमान से चित्रित इस छाया का सूक्ष्म अध्ययन कर प्राचीन स्थलों का पता लगाया जा सकता है। वैज्ञानिक छायाचित्रण के आधार पर ही रोमन और मय लोगों की मार्ग-योजना का ज्ञान प्राप्त किया जा सका है।

shaft
1. आयुध दंड भाले या तीर आदि की नोक को फँसाने का लंबा डंडा। 2. स्तंभ दंड किसी क्लासिकी-स्तंभ का आधार और शीर्ष के बीच का भाग।

shaft grave
गर्त कब्र एक प्रकार का शवाधान, जिसमें मृत शरीर को एक गहरे सँकरे गड्डे में दफना दिया जाता था। विश्व के अनेक भागों से प्रागैतिहासिक काल से ही इस प्रकार की कब्रों के अवशेष मिले हैं। यूनान में माइसीने की कब्रें विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।


logo