logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

stria (pl. striae)
धारियाँ किसी कुड्य-स्तभ, स्तंभ, बर्तन या मृण्मूर्ति आदि पर बनी नालिकामय पट्टी या पट्टियाँ।

strigil
खुरचनी सींग अथवा धातु निर्मित एक संकीर्ण एवं वक्र खुरचनी जिसका प्रयोग प्राचीन यूनान एवं रोम में स्नान के समय शरीर के किसी भाग में जमे मैल को खुरच कर निकालने के लिए किया जाता था।

striking platform
आघात-स्थल किसी प्रस्तर क्रोड का वह समतल भाग, जिसपर आघात कर शल्क या फलक निकाले जाते हैं। आघात-स्थल अकृत्रिम तथा कृत्रिम दो प्रकार के होते हैं। अकृत्रिम आधात-स्थल अनगढ़ होता है। कृत्रिम आधात-स्थल को फलकित आघात-स्थल कहा जाता है, जिसका निर्माण एक या अधिक शल्कों को निकाल कर किया जाता था। प्रत्येक शल्क अथवा फलक के साथ साथ आघात-स्थल का भी कुछ भाग उसके साथ निकल जाता है। देखिए : 'flake'.

strip method
पट्टी-पद्धति किसी विस्तृत क्षेत्र के उत्खनन के लिए बनाया गया अभिकल्प या खाका। इसके अंतर्गत पूरे क्षेत्र को लंबी-लंबी पट्टियों में विभक्त कर दिया जाता है। पहले एक लंबी पट्टी में उत्खनन किया जाता है। उसके बाद उसके समीपवर्ती लंबी पट्टी में खुदाई करके उसका मलवा बगल की खुदी हुई खात में सीधे फेंक दिया जाता है। इस तरह यह क्रम चलता रहता है। इस विधि की सुविधा यह है कि कम से कम समय और परिव्यय में काम पूर्ण किया जा सकता है। इस पद्धति का सबसे बड़ा दोष यह है कि अध्ययन के लिए काटी गई अनुदैर्घ्य (longitudinal) मूल परतें सदैव के लिए विलुप्त हो जाती हैं और स्थल को समग्र रूप से नहीं देखा जा सकता। नई प्रविधियों के प्रचलन के बाद अब यह प्रविधि प्रयोग में नहीं आती।

stucco
1. गच, गारा चूने-सुर्खी आदि को मिलाकर बनाया गया लेप या पलस्तर। इसमें संगमरमर का चूर्ण मिलाकर प्राचीन काल में रोम के लोग आंतरिक अलंकरण एवं उद्भृत मूर्ति आदि निर्मित करते थे। 2. गचकारी चूने-सुर्खी से बनाई गई लेप-सामग्री द्वारा, दीवारों और फर्श पर पलस्तर करने या आंतरिक अलंकरण संबंधित कार्य।

submarine archaeology
समुद्रगर्भीय पुरातत्व समुद्र के तल के नीचे दबी प्राचीन वस्तुओं की खोज और उत्खनन से संबंधित विज्ञान। देखिए : 'under water archaeology'.

substratum
अधःस्तर धरातल मृदा के नीचे का एकल संस्तर या स्तर।

sub-triangular point
उपत्रिकोणात्मक वेधनी प्रागैतिहासिक पाषाण-वेधनी का एक प्रकार। यह उपकरण आकार में तिरछा और कुंठित पार्श्वात फलक जैसा होता है, परन्तु उससे अधिक सकरा होता है। इसके दोनों ओर बनी लंबी भुजाएँ कार्यकारी धार की ओर अधिक चौड़ी एवं कुंठित होती हैं।

Sumerian
सुमेरी (1) सुमेर के निवासी। प्राचीन मेसोपोतामिया के दक्षिणी छोर पर बेबीलोन और फारस की खाड़ी के मध्य स्थित, सुमेर में विश्व की प्राचीनतम सभ्यता का अभ्युदय ई. पू. चौथी सहस्राब्दी के द्वितीयार्ध में हुआ। ई. पू. तृतीय सहस्राब्दी में, सुमेर देश बारह नगर-राज्यों में विभक्त था। सुमेरी लोगों ने कीलाक्षर लिपि और छह इकाइयों पर आधारित गणित-प्रणाली को विकसित किया। अनेक भवनों एवं देवालयों (ziggurat) के निर्माण के साथ-साथ इन्होंने कला, साहित्य और धर्मशास्त्र में विशेष प्रगति की। (2) सुमेरवासियों की योगात्मक भाषा सुमेरी, जो मूलतः फरात नदी की निचली घाटी में प्रचलित थी। यह भाषा कीलाक्षर लिपि में लिखी है।

Sumerian culture
सुमेरी संस्कृति प्राचीन सुमेर की आद्यैतिहासिक संस्कृति, जिसने भौतिक तथा सांस्कृतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की थी। देखिए : 'Sumerian'.


logo