logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

pebble scraper
बटिकाश्म खुरचनी, बटिकाश्म क्षुरक बटिकाश्म का बना प्रागैतिहासिक उपकरण। इसमें धार प्रायः एक ओर बनी होती है। मोवियम के अनुसार छोटा चॉपर ही खुरचनी होता है।

pebble tool
बटिकाश्म उपकरण, बटिकाश्म औज़ार नदियों में बहनेवाली पत्थर की बटिकाओं को तोड़कर बनाए गए उपकरण। ये बटिकाएँ धारा-प्रवाह में बहने और लुढ़कने के कारण चिकनी और गोलाकार हो जाती हैं। बटिकाश्म उपकरण मानव निर्मित प्राचीनतम उपकरण माने जाते हैं। अफ्रीका की ओल्डवाई संस्कृति के बटिकाश्म उपकरण सर्वाधिक प्राचीन (लगभग 18 लाख वर्ष पूर्व) माने गए हैं। भारत में, ये उपकरण अनेक स्थानों में बहुतायत से मिले हैं, जिनमें सोन-उद्योग विशेष उल्लेखनीय है। इन उपकरणों के दो प्रमुख प्रकार हैं -- (i) चॉपर व (ii) चोपिंग।

pebble tool industry
बटिकाश्म उपकरण-उद्योग किसी क्षेत्र विशेष में प्राप्त बटिकाश्म उपकरणों का प्रतिशत अन्य प्रकार के उपकरणों की अपेक्षा अधिक होने पर, उसे बटिकाश्म उपकरण उद्योग का क्षेत्र कहा जाता है। भारत में, सोन-क्षेत्र इसका उदाहरण है, जहाँ से ये प्राचीनतम उपकरण बहुतायत में प्राप्त हुए हैं। इस उद्योग के प्रमुख स्थलों में, दक्षिण अफ्रीका के प्रीस्टलेनवाश, युगांडा के काफुअन, केनिया के आल्डोवन, वर्मा के एनियाथियाँ, जावा के पर्टाजटेनियन तथा चीन के चौकोतियाँ आदि विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

pecking technique
टंकन-प्रविधि प्रागैतिहासिक मानव द्वारा पाषाण हथौड़े से आघात कर पाषाण उपकरण अथवा उस पर अलंकरण करने की तकनीक।

pectoral ornaments
वक्ष अलंकरण गले में डालकर छाती पर धारण किया जाने वाला अलंकरण।

pedology
मृदा-विज्ञान वह विज्ञान जो मृदाओं और उनकी उत्पत्ति की तथा उनके लक्षणों और उपयोगों की विवेचना करता है। इस विज्ञान का पुरातत्व में व्यापक प्रयोग किया जाता है। किसी भी पुरास्थल के स्तर विशेष के मृदा विश्लेषण द्वारा यह सरलता से जाना जा सकता है कि वह मानवनिर्मित स्तर है अथवा प्राकृतिक।

pegasus
सपक्ष अश्व यूनानी धर्म-कथा में वर्णित दो पंखों वाला घोड़ा, जो मेडूसा के रक्त से उसकी मृत्यु के उपरांत उत्पन्न बताया जाता है। प्राचीन ईरानी तथा भारतीय कला में, सपक्ष अश्व का रूपांकन मिलता है।

Peking man (=Sinanthropus Pekinensis)
पीकिंग मानव पीकिंग के समीप चोकोटियन गुफा से डेविडसन ब्लैक द्वारा 1927 ई. में प्राप्त प्राचीन मानव के जीवाश्म। इस उत्तान मानव (homoerectus) स्पेशीज़ की मस्तिष्क क्षमता 1100 सी. सी.-1200 सी. सी. मापी गई है। इसका प्राचीन नाम 'पिथिकेन्थ्रोपस पेकिनेन्सिस' था। सामान्य भाषा में इसे पीकिंग मानव भी कहा जाता है। इनके जीवाश्मों के साथ पाषाण निर्मित 'चॉपर-चापिंग' मिले हैं। अग्नि प्रयोग का सर्वप्रथम प्रमाण इन्हीं के अवशेषों के साथ प्राप्त हुआ है। इनका काल लगभग 450,000 वर्ष पूर्व माना जाता है।

Pellet
गोली, गोफन-गोली पत्थर या मिट्टी की बनी गुटिका जिसे गुलेल अथवा छींके जैसे बने छोटे जालक में रखकर दूर तक फेंक कर मार किया जा सकता था। प्राचीन काल से ही प्रक्षेपास्त्र के रूप में इसके प्रयोग के प्रमाण मिलते हैं।

Pellet bow
गुटिका प्रक्षेपक धनुष, गुलेल (क) पत्थरों को दूर फेंकने के लिए बनाया गया प्राचीन क्रास धनुष या गोफन-अवक्षेपक। (ख) मिट्टी या पत्थर की गोलियों को दूर तक फेंकने के लिए बनाया गया धनुष की तरह का उपकरण।


logo