logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

probing method
शलाका जाँच-प्रणाली भूमिस्थ कठोर वस्तुओं यथा दीवार, फर्श, तल-शिला आदि का पूर्व ज्ञान प्राप्त करने की एक विधि। क्लासिकी पुरातात्विक महत्व के स्थल पर उत्खनन करने से पूर्व, सर्वेक्षण के रूप में भूगर्भित संरचनाओं आदि का पूर्वज्ञान प्राप्त करने के लिए एक 'T' आकार की धातु की छड़ को भूमि में प्रविष्ट कर यह ज्ञात किया जाता है कि भूगर्भ में कोई भवन या अन्य पुरातात्विक ठोस सामग्री दबी है या नहीं।

profuse retouch
प्रभूत परिष्करण, प्रभूत अनुशल्कन प्रागैतिहासिक काल में, पाषाण-उपकरणों की धार को तीक्ष्ण अथवा कुंठित (blunt) करने के लिए किया गया अत्यधिक शल्कीकरण।

prognathism
उद्गत हनुता मनुष्य के जबड़ों का उभार। इस उभार के आधार पर मनुष्य का प्रजातीय वर्गीकरण किया जाता है। अलग-अलग प्रजातियों के जबड़े के उभार में भिन्नता मिलती है। उदाहरणार्थ नीग्रो प्रजाती के जबड़े कुछ अधिक उभरे होते हैं।

propylaeum
मुख्य द्वार किसी देवालय अथवा धार्मिक अहाता में प्रवेश के लिए बना विशाल भव्य द्वार जो मंदिर से अलग होता है। इस अंग्रेजी शब्द का बहुवचन (propylaea) में प्रयोग एथेंस के एक्रोपोलिस के मुख्य द्वार के लिए किया जाता है।

protecting coating
संरक्षी विलेपन किसी पुरातात्विक वस्तु के क्षय को रोकने के लिए उस पर किया गया रासायनिक लेप।

prothyron ( =prothyrum)
द्वार मंडप, प्रवेश द्वार किसी भवन का मुख्य प्रवेश द्वार या मंडप।

protohistory
आद्य इतिहास प्रागैतिहासिक काल एवं ऐतिहासिक काल के बीच की कड़ी। इस काल में दोनों ही कालों की विशेषताएँ समाहित होती हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में हड़प्पाकालीन सभ्यता को आद्यैतिहासिक सभ्यता कहते हैं क्योंकि उस सभ्यता के स्वरूप एवं विशिष्टताओं का ज्ञान मात्र उसके भौतिक अवशेषों के आधार पर ही होता है यद्यपि उनकी अपनी लिपि थी जिसे अभी तक पढ़ा नहीं जा सका।

proto homo
आद्य होमो मानव का वर्तमान स्वरूप से पूर्ववर्ती रूप; उषाकालीन मानव।

protolithic
आद्य पाषाणयुगीन पूर्व पाषाण काल का पूर्ववर्ती चरण जिसमें पत्थर का प्रयोग उपकरण के रूप में करना प्रारंभ कर दिया था। देखिए : 'eoliths'.

protoma
पशुआग्रीव अलंकरण वास्तुकला के अंतर्गत अलंकरण के लिए बनाई गई किसी पशु की आकंठ आकृति।


logo