logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Neanderthal man
नेआंडरथाल मानव प्रथम प्रमाण ई. 1856 में जर्मनी के ड्यूसलडोर्फ नगर के निकट नेआंडरथाल की एक छोटी-सी गुफा से प्राप्त हुआ। नेआंडरथाल जर्मनी के राइन प्रदेश की एक घाटी है, जहाँ पूर्व मानव का अस्तित्व जाना जाता है। इस मानव की खोपड़ी बड़ी और कपाल मोटा था। सामान्यतः इसकी भौंह की हड्डी कुछ उठी हुई थी और ललाट पृष्ठाभिमुख था। यह मानव गर्दन सीधी कर खड़ा नहीं हो सकता था परन्तु इसकी कपालक्षमता आधुनिक मानव से भी अधिक थी। इन्हे अब 'होमो सापियन्स' वर्ग की एक प्रजाति माना जाता है। इनके जीवाश्म यूरोप के अनेक स्थलों से तथा उत्तरी अफ्रीका एवं पश्चिमी एशिया से मोस्तारी परंपरा के उपकरणों के साथ मिले हैं। इस मानव की तिथि आज से एक लाख और चालीस हजार वर्ष पूर्व के मध्य मानी जाती है।

necklet
गुलूबंद, कंठा गले में सटकर पहनने का आभूषण। बड़े-बड़े मनके वाले इस प्रकार के आभूषण को कंठा कहा जाता हैं।

necropolis
कब्रिस्तान, शवाधि-स्थल प्रायः किसी नगर के निकट बना विस्तृत निर्जन क्षेत्र, जहाँ पर मृतकों को दफनाया जाता था।

Negrito people
नीग्रीटो जन (क) मध्य और दक्षिणी अफ्रीका तथा ओसेनिया के बौने नीग्रोसम लोग। इनके काले वर्ण में नीग्रो लोगों की तरह एकरूपता नहीं है। ये 1 मीटर से लेकर 1.5 मीटर तक लंबे होते हैं। ये लोग फिलिपाइन्स, मलाया प्राद्वीप, अंडमान द्वीप और दक्षिण भारत में भी हैं। इनके ऊपरी ओष्ठ अपेक्षाकृत अधिक मोटे होते हैं। (ख) इथियोपियाई प्रजाति के लोग। (ग) अफ्रीका के बांतू कबीले के लोग।

neolithic age
नवपाषाण युग सर्वप्रथम जॉन ल्यूबक (john Lubbeck) द्वारा ई. 1865 में प्रयुक्त शब्द, जो पाषाणकालीन संस्कृति के अंतिम चरण का द्योतक है। प्रारंभिक कृषि कार्य इस चरण की मुख्य विशेषता है, जिसके फलस्वरूप मानव ने स्थायी सन्निवेश में रहना प्रारंभ किया। इस चरण की संस्कृतियों में प्रायः घर्षित पाषाण उपकरण यथा कुठार, छैनी, आदि प्राप्त होते हैं। कहीं-कहीं से अस्थि उपकरण भी इनके साथ मिलते हैं। पश्चिम एशिया से इस चरण के प्राचीनतम (लगभग ई. पू. 28000) प्रमाण मिले हैं। इस दृष्टि से जेरिको, जारमो आदि महत्वपूर्ण स्थल हैं। विकासक्रम की दृष्टि से इसे दो भागों में विभक्त किया जाता है-(क) मृद्भांडरहित तथा (ख) मृद्भांड युक्त। इस चरण के पश्चात ताम्राश्म, ताम्र-कांस्ययुगीन संस्कृतियाँ प्रारंभ होती हैं।

neutron activation analysis
न्यूट्रॉन सक्रियण विश्लेषण रासायनिक विश्लेषण की एक प्रविधि। इसके अंतर्गत किसी वस्तु के नमूने को न्यूक्लीय रिऐक्टर में किरणित (irradiated) कर उसके स्थित परमाणुओं को रेडियोसक्रिय आइसोटोप में परिवर्तित किया जाता है जो तत्काल विघटित होकर गामा किरणों को उत्सर्जित (emit) करने हैं। इन गामा किरणों की ऊर्जा, नमूने में विद्यमान तत्वों की मात्रा से संबंधित होती है और इस सूचना के आधार पर विभिन्न तत्वों (elements) की सान्द्रता (concentration) का पता चल जाता है। इस प्रविधि में मात्र 50 से 110 मेगाग्राम नमूने की ही आवश्यकता होती हैं। बड़े नमूनों से छोटे नमूने काटकर परीक्षण के लिए निकाले जाते हैं। इस प्रविधि का उपयोग आब्सीडियन, चकमक उपकरणों, संगमरमर तथा सिक्कों इत्यादि के लिए किया जाता है। इस विधि द्वारा परीक्षित वस्तु की संरचना के अध्ययन के आधार पर उस वस्तु का मूल स्रोत, वितरण तथा कभी-कभी काल का भी बोध होता है। भारतवर्ष में विभिन्न कालों के भांडों का विभेदीकरण इस विधि द्वारा किया गया है। यथा :-- हड़प्पाकालीन भांड, चित्रित धूसर भांड, बनास भांड आदि।

net sinker
जाल निमज्जक पकी मिट्टी या पत्थर से बनी छेददार वस्तु। अनुमानतः इसका प्रयोग मछली पकड़ने के लिए जाल के साथ किया जाता रहा होगा।

New Empire
नव साम्राज्य मय संस्कृति का परवर्ती काल जो ई. 980 से ई. 1450 तक रहा।

nimb
प्रभावली, प्रभामंडल, भामंडल देखिए: 'nimbus'.

nimbate
प्रभावली युक्त वह मूर्ति या चित्र, जिसके पृष्ठ भाग में, विशेषकर मस्तक के पीछे, दिव्य तेज और प्रकाश का द्योतक वृत्त बना हो।


logo