logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Archaeology (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

dobe
कच्ची ईंट धूप में सुखाई गई ईंट। ईंट थापने से पूर्व, दृढ़ता लाने के लिए मिट्टी में कभी-कभी भूसा मिला दिया जाता था और उसे प्रायः चौकोर ईंट का आकार दिया जाता था। विश्व की अनेक प्राचीन सभ्यताओं में भवन-निर्माण के लिए कच्ची ईंटों का प्रयोग होता था, जिसके अवशेष पुरातात्विक उत्खननों में मिले हैं।

dolichocephalic
दीर्घ शिरस्क अनुपात से लंबे सिर वाला जिसका शिरस्य सूचकांक 75 सेंटीमीटर से कम हो। देखिए : 'cephalic index'

dolmen
महापाषाण तुंब, डॉलमेन अनेक विशाल पत्थरों की सहायता से निर्मित एक प्रकार की प्रागैतिहासिक रचना। बहुधा इसे तुंब या समाधि माना गया है। यह प्राचीन समाधि छत की तरह विशाल पत्थरों पर टिकी रहती थी। डॉलमेन शब्द का प्रयोग विगत शताब्दियों में महापाषाण गृह-तुंबों के लिए भी होता रहा है।

dolmen deity
डॉलमेन मूर्ति शैलकृत तुंबों एवं महापाषाण स्मारकों के काल की एक रहस्यमय आकृति या देवाकृति। अपने सरलतम रूप में, ये आकृतियाँ, दो आँखें और उन पर भौहें बनाकर अंकित की गई हैं। स्तनों तथा कंठहार की रचना से, इनके स्त्री होने का पता चलता है। प्रगंस की एक एकाश्म मूर्ति में इसका पूरी तरह अंकन किया गाया है। कुछ विद्वानों ने इसे भूदेवी या उर्वरता की देवी माना है।

dolmenoid cist
महापाषाण शवाधानी पुराकाल में, मृत शरीर को गाड़ने के लिए बनाई गई कब्र, जिसके ऊपर विशाल पाषाणों का आच्छादन होता था। देखिए: 'dolmen'

domestication
पालतू बनाना वह प्रक्रिया जिसमें जंगली पौधों तथा जंगली जानवरों को मनुष्य की आवश्यकता के अनुकूल ढाला जाता है। प्रागैतिहासिक काल से ही मानव ने जंगली जानवरों को पालतू बनाया और खेती द्वारा अन्न उत्पादन किया। इसके फलस्वरूप पशु एवं वनस्पतियों में परिस्थिति और पर्यावरण के अनुरूप कालान्तर में स्वतः परिवर्तन होने लगते हैं।

domus de janas
दोमुस द जानास ताम्र और कांस्ययुगीन शैलोत्कीर्ण समाधियों के लिए प्रयुक्त सार्डिनियाई नाम। उसका शाब्दिक अर्थ "परी गृह" है।
">

donative inscription
दान लेख वह अभिलेख, जिसमें किसी संपत्ति को व्यक्ति या संस्था को दान रूप में दिए जाने का उल्लेख हो। प्राचीन काल में शिक्षा संस्थाओं, अग्रहारों, विहारों और मंदिरों को चल व अचल संपत्ति दान में दी जाती थी, जिसका उल्लेख ताम्रपत्रों और अन्य अभिलेखों में मिलता है।

Dorians
डोरियायी प्राचीन यूनान की एक शक्तिशाली प्रजाति, जिसने ई. पू. बारहवीं शताब्दी में माइसिनी सभ्यता के पराभव के उपरांत दक्षिणी यूनान तथा यूनानी द्वीप समूहों पर आधिपत्य स्थापित किया। ये लोग पेलोपोनिस में डोरिस, मेगेरिस, आरगोलिस, लेकोनिया एवं मेसेनिया तथा एशिया माइनर के तटवर्ती प्रदेशों में बस गए। यूनान में कोरिन्थ और स्पार्टा इनके प्रमुख केन्द्र थे। अधिकतर स्थानों के मूल निवासियों ने इन्हें आत्मसात कर लिया। क्लासिकी यूनान की कला और संस्कृति के विकास में सम्भवतः इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही होगी।

dorsal face
पृष्ठ मुख (1) किसी उपकरण का पृष्ठ तल। (2) सिंहासन या वेदी का पृष्ठ भाग।


logo