शरीर की बाह्य एवं आंतरिक सतहों के आवरण, ग्रंथियों और संवेदांगों के भागों का निर्माण करने वाली स्तराधानित कोशिकाएँ जिनकी आसन्न झिल्लियों के बीच बंधकाय होते हैं। इनका एक पृष्ठ मुक्त तथा दूसरा आधार झल्ली पर टिका हुआ रहता है।
Epithelium
उपकला, एपिथीलियम
किसी अंग, नली, गुहा आदि की सतह को ढकने वाला कोशिकीय ऊतक। कोशिकाओं की आकृति या संरचना के अनुसार इनके कई प्रकार होते हैं; जैसे स्तंभाकार (कॉलम्नर), घनाभ (क्यूबाइडल), शल्की (स्क्वैमस) आदि।
Epizoic
अधिजान्तव
प्राणी के शरीर पर रहने वाला अथवा उससे संलग्न रहने वाला।
Epizoon
अधिजंतु
वह प्राणी जो दूसरे प्राणी की बाहरी सतह पर रहता है। दे. Ectoparasite।
Epoch
युग
पृथ्वी के कालक्रम का सबसे छोटा भूविज्ञानीय खंड। कई युग मिलकर एक कल्प बनाते हैं और कई कल्प मिलकर एक महाकल्प। उदा. पेलियोसीन, इओसीन, ओलिगोसीन, मायोसीन तथा प्लायोसीन।
Equilibrium position
संतुलन स्थिति
किसी कीट जाति का समष्टि घनत्व जो दीर्घकाल तक लगभग स्थिर बना रहकर माध्य स्तर के आस-पास घटे-बढ़े।
Era
महाकल्प
पृथ्वी के कालक्रम का सबसे भूविज्ञानीय खंड, जिसमें कई कल्प होते हैं। पांच प्रमुख महाकल्प ये हैः प्राग्जैविक (एजोइक),कैम्ब्रियनपूर्व (प्रीकैम्ब्रयन), पुराजीवी (पेलियोजोइक), मध्यजीवी (मेसोजोइक)और नूतनजीवी (सीनोजोइक)।
Eradicant
उन्मूलक
ऐसा रसायन, जिसका प्रयाग पीड़क को किसी पादप या पर्यावरण स्थल से दूर करने में किया जाता है।
Eradication
उन्मूलन
किसी क्षेत्र से कीटों, खरपतवारों, रोगाणुओं या अन्य पीड़कों का पूर्णतः विलोपन।
Erythrocyte
रक्ताणु
कशेरुकिओं में चपटी बिंब-जैसी गोल कोशिकायें, जो हीमोग्लोबिन वर्णक की उपस्थिति के कारण लाल होती है। हीमोग्लोबिन की सहायता से ये शरीर के विभिन्न भागों में ऑक्सीजन पहुंचाती हैं और वहां से कार्बन डाइ-ऑक्साइड ले लेती हैं। केवल स्तनियों में ये केंद्रक विहीन होती हैं।