logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

अंकुश में आना
नियंत्रण या दबाव में आना
टॉमस को देखते ही बागी उसके अंकुश में आ गये (सात.-नागर, 155)।

अंकुश रखना
दे. अंकुश देना

अंकुश रहना या होना
नियंत्रण रहना या होना
भाषा पर साहित्य का अंकुश रहता था, यहां तक कि चाहे कोई शब्द व्याकरण की रीति से सर्वथा शुद्ध हो यदि वह साहित्य की टकसाल में होकर नहीं निकला XXX तो कवि समाज में वह खरे सिक्के के रूप में स्वीकार नहीं किया जाता था (पद्यपराग-पद्य . शर्मा, 318)।

अंखफोर बनना
देखना, ध्यान देना।
भाई मेरे, अंखिगर बनो, सारी स्थिति पर ठीक से विचार करो।

अंखफोर बनना
चतुर बनना।
क्यों मुझसे अंखिगर बनने की कोशिश कर रहे हो? मैं तुम्हारी नस-नस से वाकिफ़ हूं।

अंखुशा फूटना
दे. अंकुर जमना

अंग उभरला
यौवन के लक्षण दिखलाई पड़ना।
राजो के अंग उमर आये, चेहरा भर आया।

अंग ऐड़ा करना
घमंड करना, इतराना
अरे; तो इसमें अंग ऐंड़ा करके डोलने की क्या बात है?

अंग करना
स्वीकार करना
जाकौ मनमोहन अंग करै (सू. सा.-सूर, 37)।

अंग गल - गल कर गिरना
किसी भयानक रोग से शरीर का मांस गलकर गिरना।
तू यदि अभी भी न चेता तो देख लेना, एक दिन तेरे अंग गल-गल कर गिरेंगे।


logo