logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

अंगूर की टट्टी
दे. अंगूर का मड़वा

अंगूर खट्टे होना
न मिलनेवाली वस्तु का दोषपूर्ण होना
तुम्हारी मनःस्थिति को मैं अच्छी तरह समझ सकता हूं। अंगूर न मिले तो खट्टे तो होंगे ही।

अंगूर चटकना, अंगूर तड़कना, अंगूर फटना
भरते हुए घाव की झिल्ली फटना

अंगूर तड़कना
दे. अंगूर चटकना

अंगूर फटना
दे. अंगूर चटकना

अंगूर बंधना , अंगूर बांधना, अंगूर भरना
घाव पर झिल्ली आना

अंगूर बांधना
दे. अंगूर बंधना

अंगूर भरना
दे. अंगूर

अंगों का जोड़ हिल उठना
बहुत भार से शरीर का अंग-अंग दर्द करना
इतना बड़ा गट्ठर सिर पर लाद दिया। अंगों का जोड़-जोड़ हिल उठा।

अंचल जोड़ना, अंचल पसारना, अंचल रोपना
विनयपूर्वक मांगना
चरन नाइ सिरु अंचलु रोपा, सुनहु बचन पिय परिहरि कोपा (राम. (लं) तुलसी, 866); अंचल जोरे करत बीनती, मिलिबे को सब दासी (ब्र. सू. को.)।


logo