logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

अंडा लड़ाना
एक तरह का जुआ खेलना।

अंडा सरकना
दुर्बल होना
वह क्या करके निहाल करेगा, उसका अंडा तो आप ही सरक रहा है।

अंडा सरकना
बेहोश होना
इसका तो अंडा सरक रहा है, जल्दी डाक्टर को खबर करो।

अंडा सरकाना
कुछ काम करना, हाथ-पैर हिलाना।
अंडा सरकाना तो तुम जानते नहीं, खाली बकबक करते हो।

अंडा सेना
किसी वस्तु की बड़े यत्न से रक्षा करना।
मामा जी के यहाँ तुम्हारी चीजें यत्नपूर्वक रखी हैं, वे उनका अंडा सेते हैं।

अंडा सेना
घर में निकम्मे रहना
कालिका आजकल अंडे से रहा है।

अंडे का शाहजादा
अनुभवहीन।
ये ठहरे अंडे के शाहजादे, ये क्या जानें।

अंडे बच्चे
बाल-बच्चे।

अंडुआ बैल
सुस्त व्यक्ति।
यह मजदूर तो एकदम अंडुआ बैल है, कुछ करना ही नहीं चाहता।

अंडुआ बैल
बिना बधियाया बैल; सांड़।


logo