logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

ईंगुर
बहुत लाल होना।
सुबह से चूल्हे के पास बैठी है, चेहरा ईंगुर हो रहा है।

ईंचा-खींची
दे. खींचतान।

ईंचातानी
दे. खींच-तान।

ईंट का घर मिट्टी करना या होना
बने-बनाए घर को बर्बाद कर देना या होना।
रामदीन क्यों इस तरह ईंट का घर मिट्टी कर रहा है?

ईंट का छल्ला देना
कच्ची दीवाल से सटाकर ईंट की इकहरी जोड़ाई करना।

ईंट का जवाब ईंट से पत्थर का जवाब पत्थर से देना
जो जैसा करे, उससे वैसा ही बर्ताव करना।

ईंट का जवाब पत्थर से देना
अपमान या बुराई का कड़ा जवाब देना या बदला लेना।
मैं तो यह सब व्यवहार नहीं जानता। यहाँ तो ईंट का जवाब पत्थर से देना सीखा है (रंग. (1) -प्रेमचंद, 225); ईंट का जवाब हमें पत्थर से देना है, तुर्कों को तुर्को में, घूँसे से थप्पड़ का (परि.-निराला, 231)।

ईंट खोद-खोदकर खाना
घर की एक-एक चीजें बेच-बेचकर घर-गृहस्थी चलाना, किसी तरह जीवन-यापन करना।
उनकी हालत इधर खराब हो गयी है, ईंट खोद-खोदकर खा रहे हैं।

ईंट जोड़ना
दीवार उठाने के लिए ईंट बैठाना या जोड़ाई करना।
कब्र पर ईंटें जोड़ दी गयीं, चारों ओर क्यारी बना दी गयी।

ईंट तक बिकवाना
सब कुछ ले लेना।
अपने रूपये वसूलने के लिए मैं उसके घर की ईंटें तक बिकवा दूँगा।


logo