logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

Please click here to read PDF file Vrihat Muhavara Kosh (Khand 1)

घर-दिमाग
दुष्ट वैकृति का।
अशोक बड़ा घर-दिमाग है, उससे सावधान रहना।

घंट बंधना
घर में किसी की मृत्यु होना।
रामनाथ जी के यहाँ तगादे के लिए मत जाना, उनके यहाँ घंट बंधा है।

घंटा चटाना, घंटा दिखना
अंगूठा दिखा देना; कुछ न देना।
वह उन्हें एक कौड़ी भी नहीं देने का। घंटा चटा देगा, मैं जानता हूँ।

घंटा ठोंकना, घंटा देना, घंटा मारना
घड़ियाल बजाना।
चार बजे का घंटा कोई नहीं ठोंकेगा।

घंटा ठोंकना, घंटा देना, घंटा मारना
संकट में डालना।
जब वे घंटा ठोंक देंगे न तब तुम्हें होश आवेगा।

घंटा दिखाना
दे. घंटा चटाना।

घंटा देना
दे. घंटा चटाना।

घंटा पर के गरुड़
निष्क्रिय।
फूट, डाह, लोभ X X इन एक दरजन दूती और दूतों को शत्रुओं की फौज में हिला मिलाकर ऐसा पंचामृत बनाया कि सारे शत्रु बिना मारे घंटा पर के गरुड़ हो गए (भा. ग्रं. (1) - भारतेन्दु, 477)।

घंटा पर के गरुड़
पूज्य।
अजी साहब, आप ठहरे घंटा पर के गरुड़, आपकी उपेक्षा कैसे कर सकता हूँ।

घंटा मारना
घंटा ठोंकना।


logo