विशुद्ध क्रियाशीलता
ईश्वर के स्वरूप के वर्णन के प्रसंग में अरस्तू द्वारा 'उपादान शून्य आकार' (matter without form) के अर्थ में प्रयुक्त पद। इस पद का व्यवहार इस संदर्भ में हुआ है कि अरस्तू ईश्वर को विशुद्ध गति स्वरूप मानते हैं और इसीलिये उसे मूल गतिप्रदाता (prime mover) कहते हैं।
Act Utilitarianism
कर्म-उपयोगितावाद
एक प्रकार का उपयोगितावाद जिसके अनुसार प्रत्येक कर्म के औचित्य या अनौचित्य का निर्णय उससे उत्पन्न परिणामों के आधार पर किया जाता है।
Adaptationism
अनुकूलनवाद
एक सिद्धांत जिसके अनुसार विचार पर्यावरण के साथ अनुकूलन का एक रूप है।
Adeism
अदेववाद
मैक्समूलर द्वारा देवताओं के अस्तित्व का निषेध करने वाला मत।
Adhoc Argument
तदर्थ युक्ति
किसी तथ्य के घटित हो जाने के पश्चात उसकी व्याख्या के लिए दी जाने वाली युक्ति।
Adinity
पदित्व
प्रतीकात्मक तर्कशास्त्र में विधेय या सम्बन्ध को सूचित करने वाली वह विशेषता कि उसमें कितने पद शामिल हैं : monadic, dyadic, triadic (एकपदी, द्विपदी, त्रिपदी) इत्यादि शब्दों के समान अंश .... adi को लेकर निर्मित भाववाचक संज्ञा।
Adoptian Christology
दत्तकवादी ईसाईमीमांसा
ईसा के व्यक्तित्व और कृतित्व की इस सिद्धांत पर आधारित व्याख्या कि वह जन्मतः मनुष्य का पुत्र था, पर आध्यात्मिक प्रकर्ष के कारण ईश्वर के द्वारा पुत्र-रूप में ग्रहण कर लिया गया था।
Adoptionism (=Also Adoptanism)
दत्तकवाद
आठवीं शताब्दी में स्पेन के ईसाइयों में प्रचलित वह विश्वास कि ईसा प्रारंभ से ईश्वर का अंश नहीं था, बल्कि दत्तक मात्र के रूप में ईश्वर का पुत्र था।
(The) Advent
(ईसा) अवतार
ख्रीष्ट (ईसा मसीह) का (अ) अवतार के रूप में तथा (ब) कयामत के दिन संसार में आगमन।
Adventism
अवतारवाद
ईसाई धर्म का मत कि ईसामसीह का संसार में पुनः आगमन तथा संसार का अंत समीप है। देखिए 'advent'