logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Toll
पथकर, राहदारी
मार्ग या पुल से आवागमन के लिए राज्य या स्थानीय प्रशासन द्वारा लिया जाने वाला कर।

Toll house
चुंगी घर
पथ-कर वसूल करने के लिए बना चुंगी-घर, जिस में तत्संबंधी कार्यों, रिकार्डों और कर्मचारियों के लिए सुरक्षित स्थान बना होता है।

Tomb
तूंब, मकबरा
1. शव को दफनाने के लिए जमीन को खोद कर बनाई गई कंब्र।
2. क़ब्र के ऊपर बना स्मारक।
मृत व्यक्ति के प्रति श्रद्धा प्रकट करने या उसकी स्मृति को बनाए रखने के लिए बनी ऊँची इमारत।

Tory
टोरी
इंग्लैंड की टोरी (अनुदारवादी) दल का सदस्य।
17 वीं सदी के चौथे चरण से सन् 1832 ईo तक यथास्थितिवादी राजनीतिक दल को दिया गया नाम।
आगे चल कर यही दल कन्जरवेटिव रूढ़िवादी दल के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
टोरी मतानुयायी लोग, राजा के पैतृक उत्तराधिकार, उसके परमाधिकार, दैवी अधिकार तथा उसकी सत्ता का किसी भी प्रकार से विरोध न करने के पक्षधर रहे।
लोग प्रचलित और विद्यमान राजनीतिक स्थिति तथा धार्मिक व्यवस्था में परिवर्तनलाने के पक्षधर या समर्थक नहीं रहे।

Totem
गणचिह्र, कुलचिह्र, टोटेम
मानव समुदाय तथा पशु-पक्षी, वनस्पति अथवा भौतिक वस्तु के मध्य किसी प्रकार के सुदृढ़ तथा अलौकिक संबंध स्थापित करने के लिए निर्धारित चिह्र। अनेक आदिवासियों का यह विश्वास रहा है कि उनके पूर्वजों का कुल-चिह्र-विशेष से, पूर्व काल से ही घनिष्ठ संबंध रहा है। टोटेम और उसके अनुयायी समुदायों के मध्य अन्योन्याश्रय संबंध माना जाता है, जिसके अनुसार कुल या गण-विशेष के लोग अपने-अपने टोटेम की रक्षा करते हैं।

Tower
1. मीनार
वह संरचना, जो अपने व्यास से काफी ऊँचाई लिए हो।
इस प्रकार की संरचना किसी भवन के एक अंग, भाग या उससे अलग मीनार के रूप में भी हो सकती है। किसी व्यक्ति या घटना विशेष के स्मारक के रूप में भी मीनार बनाई जा सकती है। दिल्ली की कुतबमीनार तथा चितौड़गढ़ के किले में बना कीर्ति स्तंभ इसके अच्छे उदाहरण हैं।

Tower
2. मचान
मध्ययुग में शत्रु से किले पर आक्रमण करने के लिए निर्मित, एक प्रकार का ऊँचा मचान जिसे बड़ी-बड़ी और लम्बी चौड़ी लकड़ियों से ऊँची तथा अनेक मंजिलों वाली रचना के रूप में विशिष्ट स्थल पर बनाया जाता था।
एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए उसके नीचे बहुत से पहिए भी लगाए जाते थे। डसमें कई मंजिलें बनी होती थी, जिन पर पहुँचने के लिए सीढ़ियाँ बनी होती थी.। मचान पर सैनिक बैठते थे। सबसे ऊपर की मंज़िल पर तीरंदाज तथा सशस्त्र सैनिकों के बैठने की व्यवस्था होती थी। मचान पर स्थित या नियुक्त सभी लोग शत्रु के किले में उतर जाने में निपुण होते थे।

Tower of victory
जयस्तंभ, कीर्ति-स्तंभ
चितौड़गढ़ स्थित दुर्ग में महाराणा कुंभा (1431--69ईo) द्वारा निर्मित स्तंभ जिसमें ऊपर तक आने जाने के लिए सीढ़ियाँ बनी हैं।
यह स्तंभ संसार में अपने किस्म का एक अनोखा स्तंभ है। सीढ़ियों के चारों ओर की भित्तियों पर हिंदू देवी-देवताओं की मूर्त‍ियॉं बनाई गई थीं, जो अब भग्न दशा में हैं।

Traitor
देशद्रोही, गद्दार
देश के प्रति अपरिहार्य निष्ठा की भावना से रहित व्यक्ति। शत्रु पक्ष से मिलकर अपने ही देश के राष्ट्रीय हितों को क्षति पहुँचाने वाला व्यक्ति।

Treachery
विश्वासघात
विश्वास करने वाले के प्रति दगा;
अपेक्षित निष्ठा या भरोसे के विपरीत धोखा देना।


logo