logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Historian
(1) इतिहासज्ञ
काल, देश, व्यक्ति, समाज या जाति विशेष के अतीत के वृत्तांत का जानकार व्यक्ति।

Historian
(2) इतिहासकार
देश, जाति-प्रजाति या काल विशेष से संबद्ध महत्त्वपूर्ण घटनाओं का क्रमबद्ध और व्यवस्थित विवरण लिखने वाला।

Historical materialism
ऐतिहासिक भौतिकवाद
मार्क्सवादी सिद्धान्त, जिसके अनुसार सामाजिक परिवर्तनों का मूल कारण आर्थिक तत्त्व होते हैं और ऐतिहासिक परिवर्तनों को लाने वाला सर्वाधिक प्रेरक तत्त्व वर्ग-संघर्ष होता है। अब तक के मानव-इतिहास में, पूँजीवाद के कारण आर्थिक शोषण होता रहा है और यही वर्ग का संघर्ष प्रेरक तत्त्व भी है।

Historic era
ऐतिहासिक युग ऐतिहासिक काल
इतिहास से संबंधित या इतिहास में प्रसिद्ध काल-खंड जिसका उल्लेख पुरातात्तिवक सामग्री या ऐतिहासिक इतिवृत्त के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण हो।

Historic frontier
ऐतिहासिक सीमांत
राज्य या देश की सीमाएँ, जो प्राचीन काल से अधिकृत-क्षेत्र की सीमाएँ मानी जाती हों।

Historiographer
1. इतिहास-लेखक
(क) व्यक्ति, जो पुरावृत्त या इतिहास-लेखन का कार्य करता हो।
(ख) इतिहास-लेखन के लिए नियुक्त, सरकारी या दरबारी क्रिया-कलापादि का विवरण लिखने वाला; राजकीय इतिहासकार।

Historiographer
2. इतिवृत्त लेखक
सरकार द्वारा ख्याति-प्राप्त इतिहास-लेखक को प्रदत्त उपाधि।

Historiography
1. इतिहास-लेखनकला
पुरावृत्त या महत्त्व की घटनाओं को क्रमबद्ध और व्यवस्थित रूप से लिखने की कला;
ऐतिहासिक सामग्री के शोध-संस्कार और तद्विषयक पद्धतियों के प्रस्तुतिकरण की विधा।

Historiography
2. इतिहास-लेखन
राष्ट्र, व्यक्ति, समाज या संस्था विशेष के उद्भव एवं विकास का वृत्तांत;
सार्वजनिक घटनाओं विषयक व्यवस्थित विवरणादि का लेखन;
ऐतिहासिक महत्त्व के तथ्यों और सत्यों का व्यवस्थित प्रस्तुतिकरण;
ऐतिहासिक महत्त्व की घटनाओं तथा महत्त्वपूर्ण तथ्यों से संबंधित सामग्री के अध्ययन और शोध के परिणामस्वरूप प्रस्तुत प्रामाणिक लेखन।

History
इतिहास
(1) राष्ट्र, समाज, उसके विभिन्न अंगों, व्यक्ति विशेष या सार्वजनिक घटनाओं आदि का क्रमबद्ध ओर व्यवस्थित विवरण।
(2) ज्ञान की शाखा, जिसमें मानव-विकास के विभिन्न पहलुओं या स्तरों और भूतकालिक घटनाओं का क्रमबद्ध वर्णन हो।
इतिहास की शाखाओं में, सन् 476 ईo से पूर्ववर्त्ती इतिहास को, ‘प्राचीन इतिहास’ (ancient history), सन् 477 ईo से सन् 1500 ईo तक के इतिहास को, ‘मध्ययुगीन इतिहास’ (medieval history) और सन् 1501 से अब तक के इतिहास को, ‘आधुनिक इतिहास’ (modern history) कहा जाता है।


logo