logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Grandee
अमीर
(1) प्रतिष्ठित समुदाय या उच्च वर्ग का व्यक्ति।
(2) स्पेन या पुर्तगाल में सर्वोच्च वर्ग का कुलीन व्यक्ति।

Grand Signor
(1) तुर्की का सुल्तान
तुर्की के सुल्तान की सम्मानित उपाधि।

Grand Signor
(2) महासामंत
(क) उच्चवर्गीय सभासद; ख्याति-प्राप्त उच्च पदस्थ व्यक्ति।
(ख) 'सम्माननीय महाशय' या 'सम्माननीय महाशया' अर्थ-व्यजक इतालवी पदवी, जो उच्चवर्गीय प्रतिष्ठित व्यक्तियों को दी जाती थी।

Great Civil War
महा गृहयुद्ध
राज्य के विभिन्न प्रदेशों के निवासियों, सशस्त्र प्रतिस्पर्धी दलों के बीच सत्तार्थ सशस्त्र युद्ध- यथा-इंग्लैंड में, पार्लियामेंट समर्थकों व चार्ल्स की सेनाओं के बीच हुआ युद्ध।

Great Departure (of Buddha)
(महात्मा बुद्ध का) महाभिनिष्क्रमण
बौद्ध धर्म के प्रवर्तक महात्मा गौतम बुद्ध (सिद्धार्थ) के जीवन की वह अत्यधिक महत्त्वपूर्ण घटना, जब वे एक रात अपनी पत्नी यशोधरा, अपने पुत्र राहुल, परिवार तथा राजसी जीवन को परित्याग कर ज्ञान की खोज में निकल पड़े थे। उस समय गौतम की अवस्था लगभग 29 वर्ष की थी। सर्वस्व त्याग कर वन में चले जाने की उस घटना को, ‘महाभिनिष्क्रमण’ की संज्ञा दी जाती है।

Greater India
बृहत्तर भारत
हिमालय और सागर-पार स्थित, एशिया महाद्वीप के विशाल भूखंडों को संयुक्त रूप से दी गई संज्ञा, जिसके अंतर्गत मध्य एशिया, पूर्वी एशिया, जावा, सुमात्रा बोर्नियो, फिलिपाइन्स, श्रीलंका, इत्यादि का विस्तृत प्रदेश सम्मिलित था।
प्राचीन भारत ने, विदेशों में अनेक भारतीय सांस्कृतिक उपनिवेशों की स्थापना की। भारतीय लोग व्यापार, धर्म एवं संस्कृति का प्रचार करने की भावना से अन्य भू-भागों में गए, जहाँ उन्होंने वहाँ के आदिम निवासियों के रहन-सहन पर भारतीयता की छाप छोड़ी। वहाँ की शासन-व्यवस्था पर भी भारतीय शासन-व्यवस्था का गहरा प्रभाव पड़ा। पूर्वी एशिया में, बृहत्तर भारत के प्रमुख राज्य थे-चंपा, यूनान, कंबोदिया मलाया और जावा।

Great Hellas
बृहत यूनान
प्राचीन भूगोल के अनुसार, थियोटिस (Phthiotis) के छोटे से जिले और नगर का नाम हेलास (Hellas) था, जो पश्चिमवर्ती युग में ‘एलास्’ (Ellas) के सम्पूर्ण क्षेत्र के लिए व्यवहृत होने लगा। हेलास शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग, इटली वासियों ने, दक्षिणी इटली के यूनानियों (हेलेन्स) के लिए किया था। बाद में, मुख्य भूमि के यूनानियों को भी यह नाम दिया जाने लगा और बृहत् यूनान की संकल्पना ने जन्म लिया।

Great Horde
ग्रेट होर्ड
रूसी मध्य एशिया की बाल्कश (Balkhash) झील के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित कज़ाब-किरगिज़ लोगों की प्रशाखा।
17 वां शताब्दी में, कज़ाक-किरगिज लोग तीन जत्थों में विभाजित हो गए। इसकी बड़ी शाखा का नाम उल्ज्ज, मध्य शाखा का नाम उर्त्तजन और छोटी शाखा का नाम कित्विजज था।
बड़ी शाखा (उल्ज्ज) 'ग्रेट होर्ड' के नाम से प्रसिद्ध हुई। यह सन् 1847 ईo में इसके नियंत्रण में आ गई।

Great Renunciation (=great departure)
महाभिनिष्क्रमण
सांसारिक दुःखों से मुक्ति की खोज में राजकुमार सिद्धार्थ का सर्वस्व-त्याग और वनगमन।

Great Seal
राज-मुद्रा, राजा की मुहर
(1) महत्त्वपूर्ण प्रलेख, आदेशादि का आधिकारिक और प्रमाणित रूप देने के लिए उन पर लगी राज्य की मुहर।
इंग्लैंड में प्राप्त प्राचीनतम मुहर, राजा एडवर्ड द कन्फैसर (Edward The Confessor) (राज्यकाल 1042—66 ईo) की है। यह मुहर साधारणतया लार्ड चांसलर के पास रहती थी, किंतु कभी-कभी अन्य व्यक्ति या आयोग भी, इसे सुरक्षित रखने के लिए, नियुक्त किए जाते थे।
राजमुद्राएँ प्रायः वृत्ताकार तथा द्विपाश्वीं होती हैं।
(2) इंग्लैंड के अधिराट् की मुहर।


logo