logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Castle
(1) दुर्ग
(क) विशेष रूप से, राजा या सामंत का विशाल महल या भवनों का समूह, जिसके चारों ओर सुरक्षा हेतु विशाल प्राचीर तथा खाई का निर्माण किया गया हो।
इस प्रकार के भवन प्राचीन और मध्य काल में विशेष रूप से बनाए जाते थे।
(ख) मध्यकालीन नगर का सुरक्षित, दृढ़ और मुख्य भाग।

Castle
(2) गढ़ी
दुर्ग की अपेक्षा छोटा किला या कोट।

Castle town
दुर्ग-नगर
(1) दुर्ग द्वारा रक्षित नगर; किला-परिवेष्टित शहर।
(2) (स्कॉटलैंड में) दुर्ग के आसपास के भवनों का समूह।

Castra
1. कैस्ट्रा
प्राचीन रोम का किला।

Castra
2. रोमन शिविर
रोम की सेना का पड़ाव या आवास।

Cathedra
पादरी का सिंहासन
बिशप का धर्म-सिंहासन, जिस पर आसीन हो कर वह धार्मिक कृत्य करता है।

Cathedral
मुख्य गिरजाघर
बिशप के धर्म-सिंहासन से युक्त गिरजाघर।

Cato Street conspiracy
केटो स्ट्रीट षडयंत्र
23 फरवरी, सन् 1820 ईo के दिन, लंदन नगर के उग्र उन्मूलनवादी लोगों द्वारा गठित षड़यंत्र, जिसके अनुसार टोरी मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों की हत्या की योजना बनाई गई थी। क्रियान्वित होने से पूर्व ही इस षडयंत्र का पता लग जाने के परिणामस्वरूप षड़यंत्रकारियों में से पाँच को फाँसी दे दी गई थी।

Caudillo
कॉडिलो
लातीन अमरीकी देशों में, फ़ौजी नेताओं जैसा सैनिक नेता, जो प्रायः छापामार दल का मुखिया या ऐसी अनियमित सेना का प्रधान होता था, जिसके सदस्य उसके व्यक्तिशः वफादार होते थे।

Cavalier
(1) कैवेलियर
चार्ल्स प्रथम् (सन् 1600-49 ईo) के समय में, इंग्लैंड का दल, जो राजा के परमाधिकारों का समर्थक था। यह दल राउन्डहेडों का विरोधी था, जो राजा की तुलना में, पार्लियामेंट के अधिकारियों को अधिक महत्त्व देते थे।


logo