logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Blue ribbon
2. सर्वोच्च सम्मान
राज्य की और से दिया गया उच्चतम सम्मान।

Blues (=Royal Horse Guards)
राजकीय रक्षक
राजा या रानी के अश्वारोही रक्षक।

Blue Shirt
नीली कुर्ती दल (इटली)
प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात इटली में गठित राष्ट्रवादी दल (नेशनलिस्ट पार्टी) या उसका सदस्य।

Blue Water School
नौसेना समर्थक
इंग्लैंड के युद्धनीतिज्ञ या सामरिकी विशेषज्ञ, जो ब्रिटेन की नौसेना को, देशरक्षा के लिए पर्याप्त समझते रहे हैं।

Board of Control
संचालन-मंडल, संचालन-बोर्ड, नियंन्त्रण मंडल
ब्रिटेन की पार्लियामेंट द्वारा भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के सैनिक तथा असैनिक (राजनीतिक) प्रशासन संबंधी कार्यों पर नियंत्रण करने के लिए छह आयुक्तों से बना मंडल, जो ‘बोर्ड आफ कंट्रोल’ के नाम से प्रसिद्ध हुआ। इसके छह आयुक्तों में से, एक इंग्लैंड का वित्त मंत्री (Chancellor of Exchequor), दूसरा राज्य मंत्री तथा बाकी चार प्रीवी काउन्सिल के सदस्य होते थे। कुछ समय बाद, इस संचालन-मंडल के सब अधिकार एक वरिष्ठ प्रीवी काउन्सिलर के हाथ में आ गए, जो उस का अध्यक्ष भी था। इस मंडल के आदेश ईस्ट इंडिया कंपनी के निदेशक मंडल (कोर्ट ऑफ डाइरेक्टर्स) की गुप्त समिति द्वारा भारत भेजे जाते थे। यह उल्लेख्य है कि ‘कोर्ट आफ प्रोप्राइटर्स’ को इन आदेशों को रद्द करने के अधिकार से वंचित कर दिया गया।

Body armour
वर्म, जिरह-बख्तर
धातु की कड़ियों का बना जालनुमा कवच, जिसे युद्ध के समय शस्त्रों के आघातों से शरीर की रक्षा के लिए धारण किया जाता था।

Boer
बूर
1. दक्षिण अफ्रीका का किसान, जिसके पूर्वज हालैंड के निवासी हों।
2. पूर्ववर्त्ती डच अधिवासियों के ग्राम्य वंशज।

Booty
लूट का माल
1. युद्ध में, शत्रु से अपहृत माल; लूट-खसोट का माल।
2. किसी राज्य के सैनिकों या सदस्यों द्वारा शत्रु-राज्य की भूमि या समुद्र से लूटा गया या अपहृत माल।

Borough
बरो
1. आंग्ल-सैक्सन निवास-स्थान के चारों ओर बना सुरक्षात्मक बाड़ा; आंग्ल सैक्सनों का किलेबंद घर।
2. नगर जिसे राजकीय चार्टर या क़ानून द्वारा शासकीय विशेषाधिकार प्राप्त हो।
3. अंग्रेजी कसबा, जिसे बर्ग कहा जाता है। इसके निवासियों को पार्लियामेंट में अपना प्रतिनिधि भेजने का अधिकार प्राप्त है।
4. (अमरीका) कसबा या नगर, जिसे नागरिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त हो।

Bouleuterion
सीनेट सदन
प्राचीन यूनान का सीनेट सदन जिसे सोलोन (Solon) ने, एथेन्स में स्थापित किया था। इस सदन में प्रति कबीला 100 सदस्यों की दर से चारों आयोनी कबीलों से 400 प्रतिनिधि लिए जाते थे। किलसथिनेस (Cleisthnes) के शासन-काल में, सीनेट के सदस्यों की संख्या 500 हो गई थी जो, सन् 306 ईo में, बढ़ कर 600 हो गई। ईसा की दूसरी शताब्दी में यह घट कर पुनः 500 कर दी गई।
इस सीनेट के काउन्सिलर पद के लिए तीन धनाढ्य वर्गों में से किसी एक समृद्ध व्यक्ति को नियुक्त किया जाता था – कालांतर में, अरिस्तिदीज (Aristides) के शासन-काल के उपरांत एथेन्सवासी किसी भी 30 वर्षीय स्वतंत्र व्यक्ति को इस पद पर नियुक्त किया जा सकता था।
कोई भी व्यक्ति एक से अधिक बार सीनेट का सदस्य चुना जा सकता था। अवकाश-दिवसों को छोड़कर, अन्य सब दिनों में सदन की बैठकें होती थीं। सदन उस समस्त कार्यों और विषयों को निपटाता था, जो उसके सम्मुख प्रस्तुत किए जाते थे।


logo