logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Itihas Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Whitemen's burden
श्वेत जाति का भार, श्वेत जाति का दायित्व
यूरोप निवासी जातियों के कुछ लोगों द्वारा स्व-आरोपित तथा कथित नैतिक दायित्व या भार, जिसके अनुसार वे अपना यह कर्तव्य मानते रहे हैं कि अश्वेत जाति के लोगों, विशेषतया अधीनस्थ उपनिवेशों के लोगों के उत्थान का भार उनके कंधों पर है।
सन् 1899 ईo में, रूडयार्ड किपलिंग (Rudyard Kipling) (सन् 1865-1936 ईo) द्वारा लिखित एक कविता में, श्वेत जाति के दायित्व का उल्लेख था। आगे चलकर, जिसका प्रयोग प्रायः व्यंग्य रूप में किया जाने लगा।

World empire
विश्व-साम्राज्य
विश्व में व्यापक स्तर पर स्थापित साम्राज्य।
यह आवश्यक नहीं कि संपूर्ण विश्व पर फैले राज्य को 'विश्व-साम्राज्य' की संज्ञा दी जाए। वास्तविक रूप में, विश्व-साम्राज्य की संकल्पना अत्यधिक महत्त्वाकांक्षी व्यक्ति या राष्ट्र की भावना को व्यक्त करती है।

World movement
विश्वव्यापी आंदोलन
संसार के अधिकांश भागों में व्यापक रूप से फैला आंदोलन।

World politics
विश्व-राजनीति
विश्व के अधिकांश देशों की राजकीय रीति-नीति या उन्हें प्रभावित करने वाली राजनीति।

World power
विश्वा-शक्ति
विश्व के अधिकांश देशों की नीतियों को प्रभावित करने वाला शक्तिशाली राष्ट्र।

World war
विश्वयुद्ध
युद्ध, जिसमें संसार के अधिकतर राष्ट्र येन-केन-प्रकारेण उलझ जाएँ।
सन् 1914 ईo से 1919 ईo तक तथा सन् 1939 ईo से 1946 तक हुए युद्धों को क्रमशः विश्वयुद्ध तथा द्वितीय विश्व-युद्ध कहा जाता है।

Wreeker
पोत-भंजक
पोत या जहाज को नष्ट कर उसकी संपत्ति को लूटने वाला, जिसे समुद्री दस्यु भी कहा जाता है।

Wrecking amendment
विनाशकारी संशोधन
संधि-प्रारूप, विधेयक, प्रस्ताव आदि में, इस प्रकार का परिवर्तन, जिससे उसका मूल प्रयोजन या वास्तविक उद्देश्य ही नष्ट हो जाए।

Xenelasis
जैनेलेजिया, अप्रवेशन
विदेशी नागरिकों अपने में प्रविष्ट न होने देना;
विदेशियों को नगर-राज्य में घुसने देने नीति।
प्राचीन यूनानी नगर-राज्य स्पार्टा में यह प्रथा प्रचलित रही थी।

Xenophobia
विदेशी जनभीति
विदेशियों से भय, उनके प्रति घृणा, विशेषतया अजनबी लोगों से भीति।


logo