logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

colour block
रंगीन ब्लॉक यह प्रोसेस या ब्लाक-निर्माण विभाग का शब्द है। यह विभाग या तो मुद्रणालयों या समाचारपत्र कार्यालयों के अन्तर्गत होता है या एक स्वतंत्र कर्मशाला के रूप में संचालित होता है। कलर ब्लॉक का अर्थ होता है रंगीन ब्लाक अर्थात्, लाइन या हाफटोन के वे ब्लॉक जो दो या अधिक रंगों में छपने के लिए तैयार किये जाते हैं। अलग-अलग रंगों की अलग-अलग प्लेटें बनाई जाती हैं।

colour cartoon
रंगीन व्यंगचित्र दो या अधिक रंगों में छापा जाने वाला व्यंग्य चित्र/मूल चित्र को कलाकार दो या अधिक रंगों में बनाता है और उसे अलग-अलग रंग का अलग-अलग ब्लाक बनाकर छापा जाता है।

coloured comic
रंगीन चित्रकथा दो या अधिक रंगों में तैयार की गई चित्रकथा अथवा कौतुक कथा। यह मुख्यतः बच्चों के लिये होती है।

coloured design
रंगीन डिज़ाइन दो या अधिक रंगों में बनाया गया नमूना।

colour engraving
रंग उकेरना विभिन्न रंगों की प्लेटों पर उत्कीर्णन करने की प्रक्रिया। इस शब्द का प्रयोग समाचारपत्र कार्यालय के प्रक्रमण या ब्लॉक विभाग में उस स्थिति में होता है जब लाइन या हाफ़टोन ब्लाक दो या अधिक रंगों में बनाया जाता है तथा कैमरे द्वारा रंगों का पार्थक्य करके अलग-अलग प्लेटें बनाई जाती हैं। अलग-अलग रंगों की इन प्लेटों पर उकेरने को कलर-एनग्रेविंग कहते हैं।

colour lithography
रंगीन शिलामुद्रण लिथो मशीन पर या लिथो-प्रणाली से की गई रंगीन छपाई।

colour mat
कलर मैट जब कोई कम्पोज़ित सामग्री एक से अधिक रंगों में छापनी होती है तब प्रत्येक रंग के लिये अलग मैट, मैट्रिक्स या साँचा बनाया जाता है। उसी साँचे को कलर मैट या रंग सांचा कहते हैं।

colouroto (coloured rotogravure)
रंगीन रोटोग्रेव्योर वह फोटो ग्रेव्योर मशीन जिस पर रंगीन छपाई की जाती है।

colour press
कलर प्रेस वह मुद्रण-यंत्र या मुद्रणालय जो रंगीन छपाई करता है।

colour proof
(1) रंगीन मुद्रण (2) रंगीन प्रूफ़ (1) दो या अधिक रंगों में छपाई। (2) भिन्न-भिन्न रंगों में छपने वाली सामग्री का प्रूफ़। पहले प्रत्येक रंग की प्लेट का उसी रंग में प्रूफ़ लिया जाता है। अन्त में सभी रंगों की प्लेटों को एक-दूसरे पर छापकर प्रूफ़ लिया जाता है जिससे रंगों के सामंजस्य का सही-सही अनुमान लगाया जा सके।


logo