logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Patrakarita Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Q and A matter
प्रश्नोत्तर सामग्री वह समाचार या संवाद जो प्रश्न और उत्तर के रूप में तैयार किया गया है और शब्दशः उद्कृत किया गया हो।

quad
चतुष्क, क्वाड क्वाडरेट का संक्षेप।

quadrat
चतुष्क धातु का एक चौकोर टुकड़ा, जिस पर अक्षर नहीं बने होते और जो शब्दों के बीच अधिक अन्तराल डालने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। ऊंचाई में यह मुद्राक्षर से नीचा होता है और भिन्न-भिन्न आकारों का होता है। एक एम या दो एम का या तीन एम का या और भी बड़ा।

quarterly
त्रैमासिकी वह पत्रिका जो तीन मास के अन्तर से वर्ष में चार बार प्रकाशित होती है।

question lead
प्रश्न कथामुख वह कथामुख जो सामान्य तथ्य के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रश्न के रूप में लिखा जाता है। जैसे--क्या कांग्रेस (ईo) की सरकार बनी रहेगी ?

quoin
कोनिया धातु के लम्बे ठोस गुटके, जिनमें दांत होते हैं। इन्हीं दांतों के बीच एक चाभी को घुमा कर फर्मा कसा जाता है।

quoin key
कोनिया चाबी एक हैंडलदार चाबी जिसे दो कोनिया के दांतों के बीच फंसा कर फर्मा कसा जाता है।

quotation
उद्धरण, अवतरण, भरक (1) किसी व्यक्ति द्वारा कहे गए शब्दों का उद्धरण-चिन्हों के साथ शब्दशः अवतरण। (2) भरक गुटका, क्वाड् का समानार्थक।

quotation lead
उद्धरण कथामुख वह कथा मुख जिसका आरम्भ किसी उक्ति के साथ किया जाता है, जैसे--'पूर्व पूर्व है और पश्चिम पश्चिम'।

quote
1. उद्धप्त करना 2. उद्धरण, कोटेशन का पर्यायवाची 1. दूसरे की कृति से ज्यों का त्यों बोलना या लिखना। 2. इस प्रकार लिया गया अंश।


logo